भाजपा सरकार ने हर वर्ग को ठगा है, किसान, युवा, महिलाएं, कर्मचारी सब परेशान है – कांग्रेस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 21 फरवरी 2026। भाजपा सरकार पर वादाखिलादी का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि इस सरकार ने मोदी की गारंटी के नाम पर हर वर्ग को ठगा है, किसान अपना पूरा धान बेच नहीं पाए, युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं, महिलाएं महंगाई से त्रस्त हैं, महिला समूहों को काम नहीं मिल रहा है, 26 महीनों की भाजपा सरकार से हर वर्ग को केवल निराशा हाथ लगी है। कानून व्यवस्था बदहाल है, वर्ग संघर्ष चरम पर है, यह सरकार छत्तीसगढ़ को एक और मणिपुर में बदलने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आबादी के हर वर्ग को ठगा हुआ और अपमानित महसूस कराया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में आज कोई भी जाति, वर्ग या समाज ऐसा नहीं बचा है जो भाजपा सरकार के शासन में अपमानित महसूस न कर रहा हो। आदिवासियों से जल, जंगल, जमीन के अधिकार छीने जा रहे हैं, संसाधनों की लूट मची है, बलौदाबाजार मामले में सतनामी समाज को प्रताड़ित किया गया, अमरगुफा में पवित्र जैतखाम काटने वाले असल गुनाहगार कौन हैं? यह अब भी स्पष्ट नहीं हुआ, लोहारीडीह में साहू समाज के सैकड़ों लोग जेल भेजे गए, तमनार में आदिवासी समुदाय को निशाना बनाया गया, बस्तर और सरगुजा संभाग में केवल खनिज संसाधनों की लूट पर ही इस सरकार का फोकस है और इसी से ध्यान भटकाने के लिए वर्ग संघर्ष को बढ़ावा दिया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि एक लाख सरकारी नौकरी देने का वादा करके सरकार में आई, भाजपा अब वादाखिलाफी पर उतर आई है, नई नौकरी तो दूर, संविदा और अनियमित कर्मचारी निकाले जा रहे हैं, जिनसे 100 दिन के भीतर नियमितीकरण का वादा था। स्कूल बंद करके नई-नई शराब दुकाने खोली जा रही है, सी-मार्ट की जगह प्रीमियम दारू दुकान खुल रहा है। आंगनवाड़ी वर्कर, रसोईया संघ, बी.एड., डी.एड. अभ्यर्थी सहित प्रदेश के तमाम सरकारी कर्मचारी अधिकारी आंदोलन की राह पर हैं, जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बर्बरतापूर्वक कुचला जा रहा है, प्रशासनिक आतंक और दमन चरम पर है, भ्रष्टाचार और कुशासन से जनता त्रस्त है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में पूरी तरह से फेल हो चुकी है।

Leave a Reply

Next Post

साउथ मुंबई में ‘वन मरीना’ का धमाकेदार आगाज़

शेयर करेसाउथ मुंबई में ‘वन मरीना’ ने बदली स्काईलाइन की तस्वीर (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 21 फरवरी 2026। व्हाईएम इंफ्रा ने अश्विन शेट ग्रुप के साथ रणनीतिक साझेदारी में साउथ मुंबई के मरीन लाइंस में 74 मंज़िला अल्ट्रा-लक्ज़री रेसिडेंशियल टावर ‘वन मरीना’ लॉन्च किया है। लगभग 15 लाख वर्गफुट […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज