पंजाब समेत चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का एलान; 19 जून को मतदान, 23 को नतीजे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 25 मई 2025। चुनाव आयोग ने चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का एलान कर दिया है। उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख 19 जून तय की गई है। नतीजे 23 जून को आएंगे। भारतीय निर्वाचन आयोग ने गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल के 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की तिथि घोषित कर दी है। सभी पांच सीटें इस्तीफे या निधन की वजह से खाली हो गईं थी। जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें गुजरात की कादी और विसावदर विधानसभा सीट शामिल हैं। ऐसे ही केरल की नीलांबुर, पंजाब की लुधियाना और पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं।

25 जून से पहले पूरी की जानी हैं चुनावी प्रक्रिया
चुनाव आयोग के मुताबिक, जिन पांच सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनके लिए अधिसूचना कल यानी 26 मई को जारी की जाएगी। नामांकन का आखिरी तारीख 2 जून है। नामांकन की जांच 3 जून को की जाएगी। उम्मीदवारों के पास अपने नाम वापस लेने मौका 5 जून तक मिलेगा। इन सीटों पर सभी चुनावी प्रक्रिया 25 जून से पहले पूरी की जानी हैं।

Leave a Reply

Next Post

अनुष्का के साथ अयोध्या पहुंचे विराट कोहली; रामलला के किए दर्शन, हनुमान गढ़ी भी गए

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अयोध्या 25 मई 2025। टेस्ट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली इन दिनों भगवान के दर पर माथा टेकने पहुंच रहे हैं। उनकी जीवन संगिनी अनुष्का शर्मा भी उनके साथ ही दिखती हैं। रविवार को विराट अनुष्का के साथ अयोध्या पहुंचे। उन्होंने भगवान रामलला और […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज