‘140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार हैं’, तेलंगाना की रैली में पीएम मोदी ने लालू यादव को दिया जवाब

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

हैदराबाद 04 मार्च 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना दौरे पर हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना के आदिलाबाद में 56 हजार करोड़ रुपये की कई विकास परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘आज आदिलाबाद की धरती तेलंगाना ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए विकास की गवाह बन रही है। आज 30 से ज्यादा विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास का अवसर मुझे यहां मिला है। 56 हजार करोड़ रुपये के ये प्रोजेक्ट तेलंगाना समेत देश के अनेक राज्यों में विकास का नया अध्याय लिखेंगे।

‘विकास के अभियान को अगले पांच वर्षों में तेजी से बढ़ाएंगे’
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार ने तेलंगाना के विकास के लिए कहीं ज्यादा राशि खर्च की है। हमारे लिए विकास का मतलब है- गरीब से गरीब का विकास, दलित, वंचित, आदिवासियों का विकास। हमारे इन प्रयासों का परिणाम है कि आज 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ चुके हैं, ये हमारी गरीब कल्याण योजनाओं की वजह से मुमकिन हुआ है। विकास के इस अभियान को अगले 5 वर्षों में और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।’ 

प्रधानमंत्री ने कहा तेलंगाना का गठन हुए 10 साल पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार कोशिश कर रही है कि राज्य के लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीदों को पूरा किया जाए। हमने एनटीपीसी की 800 मेगावाट की क्षमता वाली यूनिट का उद्घाटन किया है, जिससे तेलंगाना में ऊर्जा उत्पादन बढ़ेगा। राज्य में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्गों का भी उद्घाटन किया गया है, इन से तेलंगाना के विकास को गति मिलेगी। इससे न सिर्फ बसों में सफर का समय घटेगा बल्कि इससे राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में भी तेजी आएगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पीएम मोदी ने कहा पिछले 10 वर्षों में किए गए सरकार के कामों ने देश को बदल दिया है। हमारी सरकार तेलंगाना का विशेष ख्याल रख रही है। हमारे लिए विकास मतलब हाशिए पर मौजूद लोगों का विकास है। 

15 दिन में डेढ़ लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का हुआ उद्घाटन
एक अन्य कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा आदिवासी कल्याण और गौरव को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए काम कर रही है। आदिवासी समाज में भी जो लोग अति पिछड़े हैं, जो अब तक विकास से वंचित हैं, उनके लिए भाजपा सरकार में ‘पीएम-जनमन’ योजना शुरू की। इस योजना पर 24 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 15 दिनों में ही डेढ़ लाख करोड़ रुपये के तेल और गैस सेक्टर के प्रोजेक्ट देश को समर्पित किए गए हैं और ये लिस्ट अभी खत्म नहीं हुई है। इन 15 दिनों में आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में अहम हैं। जो इन सभाओं को चुनावी सभा कह रहे हैं, उन्हें 15 दिनों का हिसाब देना चाहिए। बीते 15 दिनों में हमने 2 आईआईटी, एक आईआईआईटी, एक आईआईएस और पांच एम्स का उद्घाटन किया है। देश के किसानों के लिए सबसे बड़ी स्टोरेज योजना शुरू की गई है। 18 हजार सहकारी समीतियों को कंप्यूटरीकृत किया गया है। यह विकास का नहीं, जनकल्याण का उत्सव है। पीएम मोदी ने कहा कि ‘चुनाव जब आएगा, तब देखा जाएगा, मुझे तो देश को आगे बढ़ाना है।’ 

लालू यादव को दिया परोक्ष रूप से जवाब
‘भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण में आकंठ डूबे विपक्षी गठबंधन के नेता बौखलाते जा रहे हैं। अब इन्होंने 2024 के चुनाव का अपना असली घोषणा पत्र निकाला है। मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं, तो इन लोगों ने अब बोलना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नही है। भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण में आकंठ डूबे विपक्षी गठबंधन के नेता बौखलाते जा रहे हैं। अब इन्होंने 2024 के चुनाव का अपना असली घोषणा पत्र निकाला है। मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं, तो इन लोगों ने अब बोलना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नही है। मैं इनसे कहना चाहता हूं कि 140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार हैं। जिनका कोई नहीं है, वो भी मोदी के हैं और मोदी उनका है। मेरा भारत ही मेरा परिवार है।’ लालू प्रसाद यादव ने रविवार को पटना में एक रैली के दौरान पीएम मोदी पर परिवारवाद के मुद्दे पर निशाना साधा था और उनके हिंदू होने पर भी सवाल उठाए थे।

बिजली परियोजना से तेलंगाना को मिलेगा बड़ा फायदा
प्रधानमंत्री ने आदिलाबाद में बिजली, रेल और सड़क क्षेत्र से जुड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएमओ द्वारा कहा गया है कि इन परियोजनाओं का मुख्य फोकस बिजली क्षेत्र पर होगा। पीएम मोदी ने पेद्दापल्ली में एनटीपीसी की 800 मेगावाट की तेलंगाना सुपर थर्मल पावर परियोजना (यूनिट-2) का शुभारंभ किया। उन्नत तकनीक पर आधारित यह परियोजना तेलंगाना को 85 प्रतिशत बिजली की आपूर्ति करेगी। इस यूनिट की देश में एनटीपीसी के सभी बिजली स्टेशनों में 42 प्रतिशत की उच्चतम बिजली उत्पादन दक्षता होगी। पीएम मोदी मंगलवार को फिर से तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में 6,800 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोपहर में करीब 3:30 बजे वे ओडिशा के जाजपुर जाएंगे और वहां 19,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

सरोज पांडेय बोलीं-सबका साथ और सबका विकास के सिद्धांत पर लड़ेंगे चुनाव, दर्ज करेंगे जीत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 04 मार्च 2024। कोरबा लोकसभा क्षेत्र से घोषित की गई भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद सरोज पांडे ने कहा है कि सबका साथ, सबका विश्वास के नारे के साथ इस चुनाव को लड़ा जाएगा। सुतर्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत के बाद अपनी बात […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप