तीसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक और बदलाव, स्टार ऑलराउंडर टीम से बाहर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 22 फरवरी 2023। एश्टन एगर पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए भारत के दौरा छोड़ घर लौट रहे हैं। इंदौर में एक मार्च से शुरू होने वाले तीसरे बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में एगर की जगह किसी को शामिल नहीं किया जा गया है। ऑस्ट्रेलिया चार मैच की सीरीज में 2-0 से पीछे है। जोश हेजलवुड और डेविड वार्नर पहले ही चोट के कारण घर लौट चुके हैं। हालांकि एगर पूरी तरह से फिट हैं और दो मार्च को अगले शेफील्ड शील्ड मैच और 50 ओवर के मार्श कप फाइनल में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे जो आठ मार्च को होगा। मिचेल स्वेपसन अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे और वह अब भारत लौटेंगे। पैट कमिंस भी पारिवारिक कारणों से ऑस्ट्रेलिया में हैं, लेकिन तीसरे टेस्ट से पहले उनके भी भारत लौटने की संभावना है। ऑस्ट्रेलिया ने वॉर्नर की जगह एक और बल्लेबाज को टीम में शामिल नहीं किया है क्योंकि, कैमरून ग्रीन का तीसरे टेस्ट के लिए फिट होना तय है।

एगर ने अपना आखिरी टेस्ट सिडनी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। वह नाथन लियोन के साथ दूसरे स्पिनर के रूप में टीम का हिस्सा थे। हालांकि, भारत में उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया ने ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी और कुह्नेमन का डेब्यू कराया। नागपुर में ऑस्ट्रेलियाई टीम दो और दिल्ली में तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ खेली, लेकिन दोनों मैच में एगर टीम से बाहर रहे। 

ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता टोनी डोडेमाइड ने इस पर कहा कि एगर को इसलिए नहीं चुना गया क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में उनकी गेंदबाजी कुछ खास नहीं है। डोडेमाईड और एगर टीम होटल में मिले और यह फैसला किया गया कि एगर घर जाएंगे। उनके मार्च में वनडे टीम के साथ भारत लौटने की संभावना है, जहां वह वर्ष के अंत में भारत में होने वाले विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया की योजनाओं में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।

Leave a Reply

Next Post

खरगे का दावा- केंद्र में बनेगी कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार, भाजपा पर लगाया यह आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दीमापुर 22 फरवरी 2023। नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी और केंद्र में अगली सरकार कांग्रेस के नेतृत्व में बनेगी चाहे सौ मोदी या […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप