कोरिया में फिर भूकंप का झटका इधर कटगोडी के स्थानीय लोगों ने ब्लास्टिंग को लेकर डोलीवाली खदान चरचा ईस्ट में किया विरोध दर्ज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

मो. साजिद खान/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सरगुजा संभाग 14 अक्टूबर 2022।– आज दिनांक 14 अक्टूबर 2022 को तडके सुबह 5:28 मिनट पर 4.9 रियेक्टर तीव्रता का भूकंप कोरिया जिले के बैकुंठपुर में गेज बांध-राक्या के समीप आया। भूकंप के कुछ देर बाद इधर कटगोडी में एसईसीएल बैकुंठपुर एरिया की चरचा इस्ट डोलीवाली भूमिगत खदान के पास रह रहे आमजनो ने खदान पहुंच कर हंगामा मचा दिया कि यहां खदान को बंद किया जाए। उनका कहना था कि खदान में बहुत तेज ब्लास्टिंग होती है। स्थानीय रहवासी का कहना है कि हम लोग सोए थे सुबह लगभग 5:18 मिनट पर पूरा हिला तो हम लोग भी हिल गए। उसके बाद बहुत तेज आवाज हुई तो घर की छत गिरी। यहां हमेशा ब्लास्टिंग होती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नीचे एसईसीएल के खदान का हमेशा ब्लास्टिंग चलता है। आज तेज आवाज हुआ तो मकान का छत और मकान गिर गया। परंतु एसईसीएल प्रशासन का कहना है कि इनके घरों का नुकसान प्राकृतिक आए भूकंप की वजह से हुआ है।       

अब तक कोरिया में चार भूकंप आ चुका। बैकुंठपुर क्षेत्र में अभी जुलाई में रात्रि 1 बजे 4. 6 रियेक्टर तीव्रता पर आए भूकंप को लेकर एसईसीएल ने कहा था कि खदान के अंदर कोयले की छत गिरी जिसकी वजह से एक्सीडेंट हुआ। इस एक्सीडेंट में सिनियर ओवहर मैन व माइनिंग सरदार सहित कई कालरी कर्मी घायल हुए थे। 

इस घटना में कटगोडी क्षेत्र में निवास कर रहे रहवासी और एसईसीएल के चरचा प्रबंधन के विरोधाभास के लिए अब भूगर्भ तकनीकी जानकार ही बता सकते हैं कि सच क्या है।

Leave a Reply

Next Post

कलेक्टर ध्रुव ने ली महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

शेयर करेमुख्यमंत्री सुपोषण योजना का जमीनी स्तर तक प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश एमसीबी (सरगुजा) 14 अक्टूबर 2022। कलेक्टर पी एस ध्रुव ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में दिए गए […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'