ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में इतिहास रच सकते हैं विराट, निशाने पर होगा पोंटिंग का विश्व रिकॉर्ड

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 03 अगस्त 2021। भारत और इंग्लैंड के बीज पांच टेस्ट मैचों की शुरुआत होने में सिर्फ एक दिन बाकी है। दोनों टीमों के दरम्यान टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 4 अगस्त से नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए बेहद खास है। वह बीते कुछ टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। लेकिन इस सीरीज में विराट का इरादा बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाने का होगा। इसके अलावा पहले टेस्ट मैच में अगर विराट कोहली का बल्ला चला तो वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।  वैसे टेस्ट में अगर देखा जाए तो विराट विदेशी धरती पर साल 2019 से रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। विराट ने इस दौरान घरेलू सरजमीं पर 9 टेस्ट खेले और उनके बल्ले से 625 रन निकले जिनमें दो शतक भी शामिल हैं। वहीं विदेशी धरती पर विराट ने 7 मैचों में 25.53 के औसत से सिर्फ 332 रन बनाए। 
वहीं टेस्ट में शतक की बात की जाए तो विराट लंबे समय से सेंचुरी नहीं लगा पाए है। रन मशीन कोहली ने अपना अंतिम टेस्ट शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में खेले गए डे/नाइट टेस्ट मैच में लगाया था। विराट कोहली ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में इस निराशा से उबरना चाहेंगे। अगर वह पहले टेस्ट में रन बनाने में सफल रहे तो वह अपने नाम एक और विश्व कीर्तिमान स्थापित करेंगे। 
अगर विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में शतक लगाते हैं तो वह रिकी पोंटिंग के कप्तान के तौर पर लगाए गए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतकों का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे। कुल मिलाकर कप्तान के रूप में विराट कोहली का यह 42वं अंतरराष्ट्रीय शतक होगा। कप्तान के तौर पर विराट और पोंटिंग के नाम 41-41 इंटरनेशनल शतक दर्ज हैं।
इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया पांच टेस्ट मैच खेलेगी। शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद भारत की तरफ से ओपनिंग कौन करेगा उस पर असमंजस  बरकरार है। शुभमन पिंडली की चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा नेट प्रैक्टिस के दौरान मयंक अग्रवाल भी मोहम्मद सिराज की गेंद पर चोटिल हो गए और वह पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में देखना होगा की भारत की तरफ से पारी की शुरुआत कौन करेगा।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ : अभिभावकों के विरोध के बीच आज से फिर खुल रहे हैं 10वीं और 12वीें के स्कूल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 03 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ में महामारी की दूसरी लहर के बाद कक्षा 10वीं और 12वीं के सरकारी और निजी स्कूलों को आज से 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ शुरू किया जा रहा है। हालांकि राज्य सरकार के इस फैसले का बच्चों के माता-पिता ने विरोध किया है।गौरतलब है कि महामारी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप