छत्तीसगढ़ : अभिभावकों के विरोध के बीच आज से फिर खुल रहे हैं 10वीं और 12वीें के स्कूल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ में महामारी की दूसरी लहर के बाद कक्षा 10वीं और 12वीं के सरकारी और निजी स्कूलों को आज से 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ शुरू किया जा रहा है। हालांकि राज्य सरकार के इस फैसले का बच्चों के माता-पिता ने विरोध किया है।गौरतलब है कि महामारी की दूसरी लहर के कारण देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद किए गए थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हाल ही में हुई कैबिनेट की बैठक के दौरान सोमवार से स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया था। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, बघेल सरकार ने कहा है कि पिछले सात दिनों में एक प्रतिशत की पॉजिटिव रेट वाले वाले जिलों में स्कूल फिर से खुलेंगे। राज्य सरकार ने कक्षा 1, 5 और 8 की कक्षाओं के छात्रों के लिए कुछ शर्तों के साथ ऑफलाइन कक्षाओं को फिर से शुरू करने की अनुमति दी है। आधिकारिक आदेश के अनुसार, राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों और स्कूलों की अभिभावक समितियों से अनुशंसा प्राप्त करना आवश्यक है। 

छत्तीसगढ़ में अभिभावक संघ ने छात्रों के लिए ऑफ़लाइन कक्षाएं फिर से शुरू करने पर असंतोष व्यक्त किया है। बच्चों के माता-पिता ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने निजी स्कूल मालिकों को लाभ पहुंचाने के लिए जल्दबाजी में यह निर्णय लिया गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार, कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर अगस्त में आने की संभावना है। छत्तीसगढ़ अभिभावक संघ के अध्यक्ष क्रिस्टोफर पॉल ने यह भी कहा कि मॉनसून का मौसम बच्चों में वायरल बीमारी का कारण बनता है और सरकार को अभी और इंतजार करना चाहिए था। माता पिता ने राज्य सरकार से लिए गए फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Next Post

स्वतंत्रता दिवस पर विशेष लेख : संस्कृति से लोग जुड़े, लोगों से जुड़ी संस्कृति

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 03 अगस्त 2021। संस्कृति से लोग जुड़ते हैं और लोगों से संस्कृतियां जुड़ती है। संास्कृतिक आदान-प्रदान से समुदायों में भाई-चारा, परस्पर प्रेम और सद्भावना का विकास होता है। इसी उद्देश्य को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनजातीय संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए हर वर्ष […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप