प्रदर्शन के दौरान महिलाओं से पुलिस की झड़प, कई बेहोश; विधानसभा के पास पहुंचीं आंगनबाड़ी सेविकाएं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

पटना 07 नवंबर 2023। बिहार विधान मंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका और रसोइया सड़क पर उतर गईं। यह लोग एक साथ पटना के तीन जगह गर्दनीबाग, आर ब्लॉक और डाक बंगला चौराहा पर प्रदर्शन करने लगीं। अपनी पांच सूत्री मांगों को विधानसभा घेराव करने जा रहीं सेविकाओं को प्रदर्शन को रोकने के लिए पटना प्रशासन और पुलिस ने बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। इस कारण अफरातफरी मच गई। इसमें कई सेविकाएं चोटिल हो गई और कुछ बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं।

सेविका संघ की उपाध्यक्ष का सिर फट गया
कुछ देर बाद हजारों सेविकाएं प्रदर्शन करने के लिए डाक बंगला चौराहा पहुंच गईं। पुलिस ने पहले उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं मानी तो पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इसमें कुछ महिला सेविकाएं चोटिल हो गईं। महिला पुलिस की लाठी से मुजफ्फरपुर से आई आंगनबाड़ी सेविका संघ की उपाध्यक्ष प्रतिमा देवी का सिर फट गया, जिस कारण वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं। 

पटना की यातायात व्यवस्था गड़बड़ा गई
इधर, आंगनबाड़ी सेविकाओं की ओर से अब एक साथ तीन लोकेशन पर बवाल से पटना की यातायात व्यवस्था गड़बड़ा गई। कई जगह जाम लग गए। पटना जंक्शन  गांधी मैदान, गांधी मैदान से जंक्शन, इनकम टैक्स से डाकबंगला चौराहा, एग्जीबिशन रोड से डांकबंगला चौराहा, फ्रेजर रोड, आरब्लॉक, गर्दनीबाग समेत कइ जगह आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। 

हमलोगों को सरकारी कर्मचारी दर्जा तत्काल दिया जाए
इधर, प्रदर्शन कर रही सेविकाओं ने कहा कि हमलोग कफन बांधकर आएं हैं। सम्मानजनक मानदेय नहीं मिला तो 10 नवंबर के बाद डेला डालो घेरा डालो अभियान के तहत आंदोलन करेंगे। मुंगेर से आई मालती सिंह ने कहा कि हमलोगों को सरकारी कर्मचारी दर्जा तत्काल दिया जाए है। अगर यह नहीं देंगे तो सेविकाओं को 25 हजार प्रति माह और रसोईया को 18 हजार वेतन दिया है। हमलोगों पिछले कई साल से सरकार से मांग कर रहे हैं लेकिन बिहार सरकार इस पर ध्यान नहीं है। बिहार की ढाई लाख सेविका की यह मांग है कि सरकार हमलोगों की सारी मांगों को पूरा करे। 

तेजस्वी यादव ने हमें धोखा दिया
डाक बंगला चौराहा पर प्रदर्शन कर रहीं सेविकाओं ने कहा कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान कहा था कि हमारी सरकार बनेगी तो मानदेय डबल कर देंगे। हमने कोरोना काल में मौत को सामने देखकर काम किया गया है। अभी सेविकाओं को 5,950 रुपए और सहायिका को 2700 रुपये सैलरी के तौर मिल रहे हैं। इससे परिवार नहीं चलेगा। महागठबंधन की सरकार बनी तो हमें लगा कि तेजस्वी यादव अपना वादा पूरा करेंगे। लेकिन, उन्होंने हमें धोखा दिया है। प्रदर्शन करने पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का प्रयोग करना गलत है।

Leave a Reply

Next Post

पहली बार बनाया गया ट्रांसजेंडर मतदान केंद्र, सुरक्षा में भी इन्हीं को किया तैनात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 07 नवंबर 2023। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान चल रहा है। इसे लेकर मतदाताओं में उत्साह भी है। इसी बीच कांकेर का रेनबो मतदान केंद्र चर्चा का विषय बना हुआ है।  यहां ट्रांसजेंडर्स वोट करने के लिए पहुंचे। छत्तीसगढ़ में पहली बार […]

You May Like

सीएसके के बाहर होने के बाद खुद पर गुस्सा करते दिखे एमएस धोनी....|....मोदी ने 10 साल में छोटे व्यापारियों के लिए कुछ नहीं किया, गलत जीएसटी लागू करने से कई व्यापार खत्म हो गए : राहुल गांधी....|....'कांग्रेस और जेएमएम जैसे दलों को सिर्फ अपने भ्रष्टाचार से मतलब है', जमशेदपुर रैली से पीएम मोदी का हमला....|....​"पीएम मोदी खत्म हो गए हैं, इसलिए बार-बार बिहार आ रहे", प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर लालू यादव का तंज....|....प्रियंका गांधी ने रायबरेली में विभिन्न पवित्र स्थानों का किया दर्शन, भाई की सफलता के लिए की मांगी दुआ....|....जूता कारोबारियों पर आयकर छापा: बरामद हुई इतनी रकम, मशीनों से नोट गिनते-गिनते थके अधिकारी, अब तक 40 करोड़ मिले....|....पेड़ से टकराई अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक, तीन युवकों की हुई मौत; शादी में शामिल होने के लिए निकले थे....|....एक ही परिवार के पांच लोगों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद ने भी लगाई फांसी....|....राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का नाम बदलना भाजपा की घटिया राजनीति - दीपक बैज....|....मैं 'स्लो जो' निर्देशक सैंड्रिन बोनेयर के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूँ -जैकी श्रॉफ