‘महाकुंभ में संगम स्नान करना मेरा सौभाग्य’, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संगम में लगाई डुबकी, लेटे हनुमान जी का भी लिया आशीर्वाद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

प्रयागराज 19 जनवरी 2025। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को प्रयागराज पहुंचकर पवित्र त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। साथ ही रक्षा मंत्री ने गंगा आरती में भी हिस्सा लिया। इस मौके उनके साथ पर सांसद सुधांशु त्रिवेदी सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। संगम में डुबकी लगाने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि ईश्वर ने मुझे ये अवसर दिया है। आज संगम में मैंने स्नान किया। मैं बहुत तृप्त महसूस कर रहा हूं। यह भारतीयता का आध्यात्मिक व सांस्कृतिक महापर्व है। किसी को यदि भारत और भारतीयता को समझना है तो महाकुंभ में जरूर आएं। 

इन कार्यक्रमों में शामिल हुए  रक्षा मंत्री 
अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मताबिक रक्षा मंत्री बमरौली हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर से डीपीएस ग्राउंड नैनी पहुंचे। नैनी के अरैल घाट से संगम पहुंच कर स्नान किया। जिसके बाद उन्होंने वीआईपी घाट पर उतर कर अक्षयवट कॉरीडोर में प्रयागराज के छत्र अक्षयवट का दर्शन पूजन किया। इसके बाद उन्होंने पातालपुरी मंदिर और सरस्वती कूप का भी दर्शन किया। जिसके बाद रक्षा मंत्री ने कर बड़े हनुमान जी के दर्शन किए। मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद रक्षा मंत्री ने साधु -संतों से मुलाकात की और महाकुंभ में आतंकी हमले की धमकी के मुताबिक किए गए सुरक्षा इंतजामों की भी जानकारी ली।

Leave a Reply

Next Post

अज्ञात लोगों ने हमला कर युवक और युवती को घायल किया, लहूलुहान कर सड़क किनारे फेंका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 19 जनवरी 2025। कोरबा के अरेतरा लेमरू मार्ग पर स्थित कॉफी प्वाइंट में कोरबा जिले के एक युवक और युवती पर अज्ञात लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पिकनिक मनाने गए लोगों को जब इस बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग