पहली बार बनाया गया ट्रांसजेंडर मतदान केंद्र, सुरक्षा में भी इन्हीं को किया तैनात

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 07 नवंबर 2023। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान चल रहा है। इसे लेकर मतदाताओं में उत्साह भी है। इसी बीच कांकेर का रेनबो मतदान केंद्र चर्चा का विषय बना हुआ है।  यहां ट्रांसजेंडर्स वोट करने के लिए पहुंचे। छत्तीसगढ़ में पहली बार ट्रांसजेंडर्स के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है। इस मतदान केंद्र की सुरक्षा में ट्रांसजेंडर्स सुरक्षा कर्मी तैनात  किए गए हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसी बीच सुकमा में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। धमाके में एक सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया है। जिसे बेहतर इलाज के कैंप लाया गया है। मतदाताओं के उत्साह के कारण इसे नक्सिलयों की बदले की कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

आजादी के बाद पहली बार धुर नक्सली गांव में मतदान

बस्तर जिले के चांदामेटा गांव को नक्सलियों का अभेद किला कहा जाता था। लेकिन आजादी के बाद पहली बार उस गांव में बने मतदान केंद्र पर वोटिंग हो रही है। ऐसे में मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। यहां सुरक्षा को लेकर तगड़े इतजाम किए गए हैं, किसी प्रकार की कोई चूक न हो इसलिए बड़ी संख्या में यहां सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। यह बस्तर का बॉर्डर का एरिया है, यहां से ओडिशा के घने जंगल लगते हैं बताया जाता है कि झीरम हमले के बाद बड़ी संख्या में नक्सली इसी इलाके में जमा हुए थे, इसके बाद बड़े लीडर ओडिशा और सकुमा बीजापुर रवाना हुए।

Leave a Reply

Next Post

आरएसएस को पथ संचलन आयोजित करने की अनुमति दे तमिलनाडु सरकार, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 07 नवंबर 2023। सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को 19 या 26 नवंबर को पथ संचलन आयोजित करने की अनुमति देने और 15 नवंबर तक संगठन को अपने फैसले से अवगत कराने का निर्देश दिया। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी