देवास में सिलेंडर ब्लास्ट, चार लोगों की दर्दनाक मौत, पति – पत्नी और दो बच्चों की गई जान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

देवास 21 दिसंबर 2024। मध्य प्रदेश के देवास जिले में शनिवार की तड़के एक घर में भीषण आग लग गई, आपको बता दें की दूसरी मंजिल पर सो रहे पति-पत्नी और दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है जो घर के नीचे डेयरी में मौजूद था, पहली मंजिल पर डेयरी प्रोडक्ट्स रखे हुए थे। इसके बाद आग देखते ही देखते दूसरी मंजिल पर भी पहुंच गई। तत्काल फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दूसरी मंजिल पर मौजूद परिवार के रेस्क्यू में जुट गए थे। लेकिन ऊपर जाने का रास्ता सकरा होने के कारण टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

इस हादसे में दिनेश कारपेंटर उनकी पत्नी गायत्री और बेटी इशिका और बेटे चिराग की मौत हो गई है, इस घटना की सूचना के बाद एसपी पुनीत  गेहलोद भी मौके पर पहुंच गए थे अभी इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दिनेश कारपेंटर नयापुरा में पिछले डेढ़ साल से पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए से रह रहे थे और दूध डेयरी संचालित करते थे।

Leave a Reply

Next Post

प्रशांत किशोर का लालू-नीतीश पर हमला, कहा- दोनों नेताओं का उद्देश्य समाज को बांटकर राजनीति करना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 21 दिसंबर 2024। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आज हमला बोला और कहा कि इन दोनों नेताओं का राजनीतिक मॉडल एक जैसा है, दोनों नेताओं का उद्देश्य समाज को बांटकर और सबको गरीब, […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान