‘मेरे रहते बिहार में भाजपा नहीं बना सकती सरकार’, लालू प्रसाद के इस इस बयान पर मचा बवाल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 13 फरवरी 2025। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में हमारे रहते भाजपा सरकार नहीं बना सकती। दरअसल दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल की सरकार की करारी हार के बाद पत्रकारों ने जब लालू प्रसाद से सवाल किया कि जिस तरह से दिल्ली में भाजपा ने अप्रत्याशित जीटी हासिल कर के जीत दर्ज की है, तो क्या ऐसे में इसका असर बिहार में होने वाले बिहार विधान सभा चुनाव पर भी पड़ेगा? इसके जवाब में लालू प्रसाद यदाव ने जवाब दिया कि बिहार की जनता भारतीय जनता पार्टी को पहचान चुकी है। वैसे भी मेरे रहते बिहार में भाजपा के सरकार बनाने की कोई संभावना नहीं है। भाजपा नेता ने लालू यादव और तेजस्वी को बताया ‘धृतराष्ट्र’ और ‘दुर्योधन’ लालू प्रसाद यादव के द्वारा 2025 में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की बात पर भाजपा के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव पर जोरदार तंज कसा है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव को धृतराष्ट्र और तेजस्वी यादव को दुर्योधन के नाम से संबोधित करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव अभी धृतराष्ट्र के रोल में हैं। अपने पुत्र दुर्योधन को सत्ता में बनाने के लिए मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकदम व्याकुल हैं। लालू प्रसाद फिलहाल यह सपना देखना छोड़ दें, क्यों कि वह दुर्योधन को कभी नहीं राज दे सकते हैं। दुर्योधन का जो हाल था वही होने वाला है।लालू प्रसाद यादव घोटालों के हैं सम्राट भाजपा के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव बड़बोले नेता हैं। वह घोटालों के सम्राट रहे हैं। वह झारखंड के कोटवार जेल को सुशोभित कर चुके हैं और सजायाफ्ता हैं। लालू प्रसाद यादव अभी धृतराष्ट्र के रोल में हैं। अपने पुत्र दुर्योधन को सत्ता में बनाने के लिए मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकदम व्याकुल हैं। इसलिए उनको  समझ में नहीं आता है। उनको पहले यह समझना चाहिए कि बिहार में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे तो भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से बने थे। और भारतीय जनता पार्टी के बैसाखी से बने थे। और आगे 2025 में सीट नहीं आने वाला है। क्योंकि जनता काम देखती है। जनता ने विकास देखा है और उनका विनाश देखा है। उनका घोटाला दिखा है, घपला देखा है, हत्या  और अत्याचार देखा है नरसंहार देखा है। और अब जनता सुशासन देख रही है नौकरी रोजगार स्वास्थ्य शिक्षा और महिलाओं का उत्थान देख रही है इसलिए लालू प्रसाद सपना देखना छोड़ दे वह दुर्योधन को कभी नहीं राज दे सकते हैं। दुर्योधन का जो हाल था वही होने वाला है।

Leave a Reply

Next Post

लोकप्रिय गायक प्रभाकर कारेकर का निधन, 80 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 13 फरवरी 2025। प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर का मुंबई में निधन हो गया है। संक्षिप्त बीमारी के बाद उन्होंने 80 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली। गोवा में जन्मे  प्रभाकर कारेकर के परिवार ने बताया कि उन्होंने बुधवार रात शिवाजी […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही