सावधान: सूरजपुर के कुदरगढ वन परिक्षेत्र के इलाके में बाघ की धमक !

SAZID
शेयर करे

फाइल

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ मो. साजिद खान 

एमसीबी/सूरजपुर (सरगुजा)– रात में सफर करता है। इसके चलने की आहट से पेड़ों पर चपके और मिट्टी से बने भूडू में चपके दीमक तक झड कर गिर जाते हैं। दहाड सें तो जंगली जानवर भागने दौडने लगते हैं। यह एक दिन में लंबी दूरी का सफर तय कर लेता है। रातों रात कहां से कहां पहुंच जाता है। इसका नाम बाघ है। 

               सूत्रों से खबर मिली है कि सूरजपुर जिले के कुदरगढ वन परिक्षेत्र के इलाके में बीते कल बाघ देखा गया। जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना। तत्काल इस खबर की पुष्टि के लिए वन विभाग की टीम की तैनात कर दी गई।  

                  बाघ की जानकारी के मामले में डीएफओ सूरजपुर पंकज कमल से जानकारी लेने पर उन्होने बताया कि रात में जो विडियो आया था। टीम लगी हुई।उसकी आगे की जानकारी कुछ मिली नही है। पुष्टि भी नही हो पाया है। परंतु वह जो एरिया है। नेशनल पार्क से लगा हुआ है। उस एरिया में पहले भी बाघ का मूवमेंट रहा है तो इसको डिनाई नही किया जा सकता है। इसलिए हम लोग सतर्क हैं और गांव वालों को भी सतर्क करके रखे हैं। बडडंडोली ग्राम है। ओडगी से बिहारपुर जब जाते हैं उसी रोड के आसपास कहीं देखा गया बताते हैं। एक्चुअली वह रिफलेक्ट स्पाट भी पता नही चला है कि कहां का विडियो है। अभी यह कंफर्म नही है कि कल का ही विडियो है या पुराना विडियो है। तो अभी वहां देख रहे हैं। 

            संभवतः ये राष्ट्रीय उद्यान के एरिया से विचरण करते आया हो। आगे नही जाकर उधर ही रिटर्न कर सकता है। यह सब जानवर रिहायशी इलाके से दूर ही रहना चाहते हैं। वापस उसी में जाएगा।

        उन्होने बताया कि दहाड के बारे में गाँव वालों से बात की गई तो एग्जेक्ट ऐसा कुछ पता नही लगा। कल दो हाथी उसी एरिया में मूवमेंट कर रहे थे तो स्टाफ उसी को ट्रैक रहा था फील्ड में ही था। तब जैसी सूचना कल शाम को मिली तो तत्काल उधर भी गए। लेकिन ऐसी कुछ जानकारी की बात नही मिली। हमको कल रात नौ बजे सूचना मिली थी। विडियो आया तो टीम को उसी समय अलर्ट कर दिया गया था। पुष्टि तो हो नही पाई लेकिन प्रीकाशनली तौर पर वहां के सभी लोगों को सूचना दे दी गई है। सभी को एलर्ट पर रखा गया है। सभी को हिदायत दी जा रही है कि उस क्षेत्र में जंगल में न जाएं। 

           बाघ चलना चाहे तो 20-25 किमी इजली मूव कर लेगा। लेकिन ज्यादातर लांग रेंज वह करते नही है। उनका जो एरिया रहता है उसी के आसपास रहते हैं। अलग-अलग स्थति में उनका अलग-अलग मूवमेंट होता है। नार्मली चार-पांच किमी में ही घूमते रहते हैं।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय बौध्द महासभा जिला शाखा रायपुर के तत्वाधान में धम्मदेशना का कार्यक्रम हुआ संपन्न

शेयर करेपूज्य भदन्त धम्मसारथी जी और भदन्त मेतानंद जी द्वारा धम्मदेशना छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 05 सितम्बर 2023। भारतीय बौध्द महासभा जिला शाखा रायपुर के तत्वाधन मे देवेन्द्र नगर बुध्द विहार में पूज्य भदन्त धम्मसारथी जी और पूज्य भदन्त मेता जी की धम्मदेशना का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे पूज्य भदन्त […]

You May Like

कलचा गांव में रंग लगाने के विवाद में दो लोगों की हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार....|....दिल्ली के बाजारों में युद्ध का असर, इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगा; बासमती चावल के दाम गिरे....|....भाई ने लांघीं बर्बरता की हदें: हिमशिखा के शरीर पर थे 80 से ज्यादा जख्म, छलनी हो गया था लिवर, किडनी और हार्ट....|....बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने की खुशी पड़ी जिंदगी पर भारी, ओडिशा में पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत....|....ईरान के कई तेल डिपो पर अमेरिका और इस्राइल का बड़ा हमला, तेहरान में धुएं और आग से दहशत....|....अकेली महिला ने गांव में जला दी शिक्षा की अलख, 140 बालिका बनी स्टेट खिलाड़ी....|....न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के आवास पर बम हमले की कोशिश, हिरासत में दो लोग; स्थिति तनावपूर्ण....|....मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया - दीपक बैज....|....धान घोटाला छिपाने पहले मुसवा को बदनाम किये, अब पानी डाल रहे....|....छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल