दो दिन बाद रायबरेली और अमेठी सीट के प्रत्याशियों का होगा खुलासा, कांग्रेस की अहम बैठक कल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 05 मार्च 2024। आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर ज्यादातर सियासी दलों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा करनी शुरू कर दी है। लेकिन कांग्रेस की ओर से अभी तक प्रत्याशियों के चयन कर नाम घोषित नहीं किए गए हैं। फिलहाल कांग्रेस की ओर से गुरुवार को केंद्रीय चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि इस बैठक के बाद कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित सूची जारी हो जाएगी। कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं के मुताबिक इस सूची में उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी सीट समेत कई महत्वपूर्ण सीटें भी शामिल हैं। I.N.D.I गठबंधन के प्रमुख घटक दल कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित सूची गुरुवार को आ सकती है। कांग्रेस पार्टी से जुड़े एक वरिष्ठ नेता बताते हैं कि गुरुवार को चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रत्याशियों की सूची आनी शुरू हो जाएगी। वह कहते हैं कि क्योंकि ज्यादातर राज्यों में कांग्रेस गठबंधन के साथ सियासी मैदान में उतर रही है। इसलिए प्रत्याशियों के चयन और सीटों को लेकर गहन मंथन किया जा रहा है। पार्टी से जुड़े रणनीतिकारों ने मुताबिक पहली सूची में उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत के राज्यों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाने है। उसके बाद धीरे-धीरे दूसरे चरण की सूची में प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाते रहेंगे।

कांग्रेस की सूची में सबसे ज्यादा निगाहें उत्तर प्रदेश के प्रत्याशियों पर लगी हैं। दरअसल पार्टी ने अभी तक उत्तर प्रदेश में रायबरेली और अमेठी जैसी अपनी महत्वपूर्ण सीटों पर कौन प्रत्याशी होगा इसका खुलासा नहीं किया है। क्योंकि इस बार रायबरेली से सोनिया गांधी चुनाव नहीं लड़ रही हैं। इसलिए इस सीट पर कौन प्रत्याशी होगा इसको लेकर सियासी गलियारों में सबसे ज्यादा निगाहें लगी हुई हैं। चर्चा इस बात की भी हो रही है कि रायबरेली से राहुल गांधी या प्रियंका गांधी सियासी मैदान में उतरेंगे। क्योंकि पिछले महीने सोनिया गांधी की ओर से जारी की गई रायबरेली के लोगों की चिट्ठी में कुछ ऐसी ही संकेत दिए गए थे, जिससे कि गांधी परिवार के ही किसी का यहां से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। सियासी गलियारों में चर्चा इस बात की हो रही है कि यहां से राहुल गांधी या प्रियंका गांधी प्रत्याशी हो सकते हैं।

इसके अलावा गुरुवार को कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक के बाद अमेठी के सीट पर भी नाम फाइनल होना तय माना जा रहा है। दरअसल पिछला चुनाव राहुल गांधी अमेठी से हार गए थे। इसलिए कांग्रेस के भीतर ही इस बात की निगाहें लगी हुई हैं कि यहां से प्रत्याशी कौन होगा। सियासी गलियारों में कहा यही जा रहा है कि इस बार भी यहां से गांधी परिवार से ही कोई प्रत्याशी चुनावी मैदान में होगा। अब इस सीट पर भी राहुल और प्रियंका में से किसी एक के चुनाव लड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि कांग्रेस पार्टी से जुड़े एक वरिष्ठ नेता बताते हैं कि इस बार प्रियंका गांधी को अमेठी से और राहुल गांधी को रायबरेली सीट पर चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। कांग्रेस की पहली सूची में उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश समेत राजस्थान और महाराष्ट्र की सीटें भी महत्वपूर्ण हैं। सियासी जानकारों का कहना है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की छिंदवाड़ा सीट पर भी प्रत्याशी की घोषणा महत्वपूर्ण होगी। चर्चा इस बात की हो रही है कि क्या कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को इस बार यह सीट जा सकती है। इसी तरह राजस्थान और महाराष्ट्र की भी कुछ महत्वपूर्ण सीटों पर लोगों में प्रत्याशियों के नाम की उत्सुकता बनी हुई है। राजनीतिक विश्लेषक और वरिष्ठ पत्रकार जीडी शुक्ला कहते हैं कि इस बार कांग्रेस में भी प्रत्याशियों के नाम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। खासतौर से उत्तरप्रदेश में रायबरेली और अमेठी समेत बनारस की सीट महत्वपूर्ण है। अब देखना यही है कि गुरुवार को होने वाली इलेक्शन कमेटी की बैठक के बाद क्या तय होता है।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय सेना का माइक्रो एयरक्राफ्ट गिरा, इंजन फेल होने पर बिहार में नहीं संभाल सके दो पायलट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 05 मार्च 2024। तकनीकी खराबी के कारण अचानक सेना का माइक्रो एयरक्राफ्ट गांव के खेत में तेज आवाज के साथ गिर गया। एयरक्राफ्ट के गिरते ही ग्रामीणों के बीच अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। कुछ ही देर में माइक्रो एयरक्राफ्ट देखने के लिए ग्रामीणों […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान