कोलकाता में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए: ओमप्रकाश राजभर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 17 अप्रैल 2025। उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कोलकाता और मुर्शिदाबाद में वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 के विरोध में हुई हिंसा के संबंध में एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में कोलकाता में राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए। इस तरह की हिंसा और अशांति बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

राजभर ने रखी ये मांग
ओपी राजभर ने कहा, केंद्र सरकार से अपील की पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। उनके अनुसार, मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा, जिसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं, एक गंभीर साजिश का हिस्सा प्रतीत होती है। उन्होंने यह भी मांग की कि इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपी जाए ताकि इसके पीछे के असली दोषियों का पता लगाया जा सके।

‘कानून को राज्य में लागू नहीं होने देगी सरकार’
हालांकि, ओमप्रकाश राजभर का यह बयान राजनीतिक रूप से संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि उनकी सरकार इस कानून को राज्य में लागू नहीं होने देगी।

Leave a Reply

Next Post

मध्यप्रदेश में सबसे बड़ी डिजीटल ठगी! रामकृष्ण आश्रम के सचिव से 2.5 करोड़ ले गए ठग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर ग्वालियर 17 अप्रैल 2025। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गए और 2.5 करोड़ रुपये गंवा दिए । एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर अपराधियों ने 17 मार्च को नासिक पुलिस का […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला