फैंटेसी गेमिंग प्लेटफॉर्म ड्रीम-11 बना टीम इंडिया का लीड स्पॉन्सर, बायजू को किया रिप्लेस

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 जुलाई 2023। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के नए लीड स्पॉन्सर का एलान कर दिया है। फैंटेसी गेमिंग प्लेटफॉर्म ड्रीम-इलेवन भारतीय टीम का नया स्पॉन्सर होगा। उसने बायजू को रिप्लेस किया। बीसीसीआई ने शनिवार को इसकी घोषणा की। अब भारतीय टीम की जर्सी पर बाइजू की जगह ड्रीम-11 लिखा दिखेगा। हाल ही में एडिडास भारतीय क्रिकेट टीम का नया किट स्पॉन्सर बना था। ड्रीम-11 और बीसीसीआई के बीच तीन साल का करार हुआ है। हालांकि, ये करार कितने का हुआ है, इस राशि का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की जर्सी पर ड्रीम-11 लिखा हुआ देखा जाएगा। यहीं से टीम इंडिया के नए वर्ल्ड कप साइकिल की शुरुआत होगी। बायजू का कॉन्ट्रैक्ट इस वीत्तीय वर्ष खत्म हो गया था।

भारत का वेस्टइंडीज दौरा
वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया एक महीने के अंदर कुल आठ मैच खेलेगी। इस दौरान टीम 12 जुलाई से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मैच 12 से 16 जुलाई तक डोमिनिका के विंडसर पार्क स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से होगी। भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत तीन अगस्त से होगी।

बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने क्या कहा?

बायजू के साथ करार पर बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा, “मैं ड्रीम-11 को बधाई देता हूं और बोर्ड में उनका फिर से स्वागत करता हूं। बीसीसीआई के आधिकारिक प्रायोजक से लेकर अब मुख्य प्रायोजक होने तक, बीसीसीआई और ड्रीम-11 के बीच साझेदारी लगातार मजबूत होती गई है। यह भारतीय क्रिकेट द्वारा प्रदान किए जाने वाले विश्वास, मूल्य, क्षमता और विकास का प्रत्यक्ष प्रमाण है। जैसा कि हम इस साल के अंत में आईसीसी विश्व कप की मेजबानी करने की तैयारी कर रहे हैं, फैंस के अनुभव को बेहतर बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। मुझे विश्वास है कि यह साझेदारी हमें फैंस से जुड़ने और उनके अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करेगी।

ड्रीम स्पोर्ट्स के सह-संस्थापक ने क्या कहा?

वहीं, ड्रीम स्पोर्ट्स के सह-संस्थापक और सीईओ हर्ष जैन ने कहा, “ड्रीम-11 बीसीसीआई और टीम इंडिया के साथ अपनी साझेदारी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए रोमांचित है। ड्रीम-11 में हम एक अरब भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के साथ क्रिकेट के प्रति अपना प्यार साझा करते हैं और राष्ट्रीय टीम का लीड स्पॉन्सर बनना हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।

Leave a Reply

Next Post

तिरंगा लेकर राजभवन की ओर बढ़ रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, कहा- डोमिसाइल नीति लागू करे सरकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 01 जुलाई 2023। नई शिक्षक नियमावली के विरोध में शिक्षक अभ्यर्थी शनिवार को पटना की सड़क पर उतर गए और जमकर प्रदर्शन करने लगे। राजभवन मार्च के लिए शिक्षक अभ्यर्थी पहले गांधी मैदान में जमा हुए। करीब 2000 से अधिक शिक्षक अभ्यर्थी हाथों में तिरंगा […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप