तिरंगा लेकर राजभवन की ओर बढ़ रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, कहा- डोमिसाइल नीति लागू करे सरकार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 01 जुलाई 2023। नई शिक्षक नियमावली के विरोध में शिक्षक अभ्यर्थी शनिवार को पटना की सड़क पर उतर गए और जमकर प्रदर्शन करने लगे। राजभवन मार्च के लिए शिक्षक अभ्यर्थी पहले गांधी मैदान में जमा हुए। करीब 2000 से अधिक शिक्षक अभ्यर्थी हाथों में तिरंगा लेकर राजभवन की ओर बढ़ रहे थे कि जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने उन्हें रोक लिया गया। अभ्यर्थी आगे न जा पाए इसके लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। अभ्यर्थी बिहार सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे। उनका कहना है कि बिहार सरकार जल्द से जल्द डोमिसाइल नीति लागू करें। इससे रोड पर अफरातफरी मच गई। कई अभ्यर्थी चोटिल हो गए। शिक्षक अभ्यर्थी बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

शिक्षा विभाग ने कहा- आचार संहिता के तरह कार्रवाई की जाएगी
बता दें कि शिक्षा विभाग ने पहले ही शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए एक आदेश जारी किया था। इसमें कहा गया था कि नई शिक्षा नियमावली का विरोध करने वालों के खिलाफ आचार संहिता के तरह कार्रवाई की जाएगी। इसके पहले शिक्षक अभ्यर्थियों ने बिहार सरकार को डोमिसाइल नीति लागू करने के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटल दिया था। उनका कहना था कि अगर बिहार सरकार बीपीएससी द्वारा ली जाने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा में डोमिसाइल नीति खत्म कर दिया गया। इसलिए सरकार जल्द से जल्द इस नीति को लागू करे। 

बिहार के बच्चों को गरीब और मजदूर बनाने की साजिश
रोहतास, दरभंगा, मधुबनी, नालंदा, सुपौल, सहरसा समेत कई जिलों से आए शिक्षक अभ्यर्थी ने कहा कि हमलोग बिहार सरकार के हर मंत्री और विधायक को घरेंगे। इनलोगों ने हमारी डोमिसाइल नीति खत्म कर दी। यह बिहार का अपमान है। बिहार के बच्चों को गरीब और मजदूर बनाने के लिए यह तुगलकी फरमान जारी किया है। यह काला कानून गलत है। मुख्यमंत्री जी से हमलोग मिलकर बात करना चाहते हैं कि हमारी डोमिसाइल नीति लागू करें। और हमलोग पटना हाईकोर्ट से अपील करते हैं कि हमारी सुरक्षा करें। 

दो दर्जन से अधिक अभ्यर्थी पुलिस हिरासत में
पुलिस द्वारा काफी समझाने-बुझाने के बाद शिक्षक अभ्यर्थी रुकने के लिए तैयार नहीं थे। वह लगातार आगे बढ़ रहे थे। बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आक्रोशित शिक्षक अभ्यर्थियों ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने दो दर्जन से अधिक शिक्षक अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सभी को कोतवाली थाने में रखकर पूछताछ कर रही है। 

Leave a Reply

Next Post

राजनाथ सिंह कांग्रेस के घोषणा पत्र को गंगाजल से जोड़कर गंगा मैय्या का अपमान किया: कांग्रेस

शेयर करेघोषणा पत्र कांग्रेस के लिये पावन ग्रंथ 95 प्रतिशत वायदों को पूरा किया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 02 जुलाई 2023। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि गंगा मैय्या के क्षेत्र से आने वाले राजनाथ सिंह ने रमन सिंह के बहकावे में आकर कांग्रेस के घोषणा […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप