राजनाथ सिंह कांग्रेस के घोषणा पत्र को गंगाजल से जोड़कर गंगा मैय्या का अपमान किया: कांग्रेस

शेयर करे

घोषणा पत्र कांग्रेस के लिये पावन ग्रंथ 95 प्रतिशत वायदों को पूरा किया

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 02 जुलाई 2023। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि गंगा मैय्या के क्षेत्र से आने वाले राजनाथ सिंह ने रमन सिंह के बहकावे में आकर कांग्रेस के घोषणा पत्र को गंगाजल की सौंगध से जोड़कर गंगा मैय्या का अपमान किया है। राजनाथ सिंह अपने झूठ के लिये माफी मांगे। राजनैतिक स्वार्थ के लिये भाजपा के नेता हिन्दू धर्म की मान्यताओं का मखौल उड़ा रहे है यह इनके ढोंगी चरित्र का परिचायक है। कांग्रेस ने अपने पूरे जनघोषणा पत्र के लिये गंगाजल की शपथ नहीं लिया था। कांग्रेस ने सिर्फ किसानों की कर्ज माफी के लिए गंगा जल को हाथ में लेकर प्रेस के सामने प्रतिज्ञा किया था। इसकी भी जरूरत इसलिए पड़ी थी क्योंकि कांग्रेस के कर्ज माफी के वायदे पर भाजपा ने झूठा भ्रम फैलाया था। कांग्रेस नेताओं ने कहा था राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के दस दिनों के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मात्र तीन घण्टे के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर दिया था।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र के सभी वायदों को गंगा जल की शपथ से जोड़ कर राजनाथ सिंह और भाजपा गंगाजल का न सिर्फ अपमान कर रहे गंगा जल की महत्ता का मखौल भी उड़ा रहे है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किसानों का धान 2500 में खरीदने का वायदा किया था जिसे छत्तीसगढ़ के किसानों ने शाश्वत सत्य माना था। कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी किसानों से किये वायदे को पूरी निष्ठा से निभाया है। सन 2018 में किसानों के धान की खरीदी 2500 में की गई। सन 2019 में भाजपा और उसके केंद्र सरकार के तमाम अड़ंगे बाजी के बावजूद किसानों के धान की खरीदी 2500 में करने के वायदे को पूरा करने राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू किया गया।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के लिये उसका घोषणा पत्र पावन ग्रंथ है भले ही हमने गंगाजल किसान कर्जमाफी के लिये उठाया था लेकिन कांग्रेस की सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के जनघोषणा पत्र 95 प्रतिशत से अधिक वायदों को पूरा कर दिया है। भाजपा के 15 साल धोखे वायदा खिलाफी का था कांग्रेस सरकार के साढ़े 4 साल वायदा निभाने और कमिटमेंट पूरा करने का है।

Leave a Reply

Next Post

राजनाथ ने बस्तर के लोगों को फिर से ठगने के लिये झूठ बोला

शेयर करे15 साल तक भाजपा के द्वारा किये गये शोषण के लिये राजनाथ ने माफी नहीं मांगा आदिवासियों के शोषण के जिम्मेदार रमन सिंह को राजनाथ ने मंच पर बैठाकर लोगों को मुंह चिढ़ाया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 02 जुलाई 2023। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कांकेर प्रवास से एक बार […]

You May Like

राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर....|....सरकार को सौंपे 5 लाख पौधे, ग्रीन गड़चिरोली मिशन को मिली नई उड़ान....|....छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल