बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनूपपुर, 13 सितंबर 2026। अनूपपुर जिले में सड़क दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार रात्रि के समय सड़क दुर्घटनाओं के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोतमा से बरगवां और झगरहा लौट रहे बाइक सवार चार युवकों को शनिवार रात भोलगढ़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चारों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य का इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय रवि कुशवाहा निवासी बरगवां, 20 वर्षीय निखिल केवट, 36 वर्षीय बद्री केवट तथा 20 वर्षीय राज बैगा निवासी झगरहा रात करीब 10 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। भोलगढ़ के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और चारों सड़क पर दूर जा गिरे।

घायल अवस्था में पड़े थे तीन साथी
हादसे के कुछ समय बाद राज बैगा को होश आया। उसने आसपास देखा तो तीनों साथी घायल अवस्था में पड़े थे। इसी दौरान रवि कुशवाहा भी घायल हालत में उठा और डायल-112 को सूचना दी। पुलिस वाहन से सभी घायलों को जिला अस्पताल अनूपपुर पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान निखिल केवट ने शनिवार रात 12 बजे दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल बद्री केवट की रविवार सुबह 5 बजे मौत हो गई। रवि कुशवाहा के परिजन रात में ही उसे बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जबकि राज बैगा का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार, बद्री केवट विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। वहीं, निखिल अविवाहित था तथा तीन भाइयों में सबसे बड़ा होने के साथ परिवार के भरण-पोषण का प्रमुख सहारा था। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा

शेयर करेछत्तीसगढ़ छोड़ तेलंगाना में छिपा; ऐसे दबोचा गया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           कबीरधाम, 13 सितंबर 2026। कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में चाचा की हत्या के मामले में पुलिस ने करीब 21 महीने से फरार आरोपी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दिसंबर 2024 में मामूली विवाद के […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन