सोनिया गांधी ही बनी रहेंगी 2024 तक कांग्रेस अध्यक्ष! गहलोत पर चर्चा के बीच नेताओं की अपील

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 24 अगस्त 2022। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, लेकिन अब तक कोई चेहरा सामने नहीं आया है। राहुल गांधी के नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है और कांग्रेसी उनसे पद संभालने की अपील भी कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस पर अनिच्छा जाहिर की है। इस बीच कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी के सीनियर नेताओं ने सोनिया गांधी से ही अपील की है कि वह 2024 तक पद पर बनी रहें। इन नेताओं का कहना है कि गांधी परिवार के अलावा कोई भी पार्टी को एकजुट नहीं रख सकता। ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी टूट सकती है और प्रियंका गांधी को 2024 के बाद कमान सौंप दी जाए। 

इस बीच सोनिया गांधी ने अशोक गहलोत के नाम का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि यदि गांधी परिवार से कोई अध्यक्ष नहीं बनता है तो फिर अशोक गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना देना चाहिए। सूत्रों का कहना है कि दो नेताओं के साथ बैठक में भी अशोक गहलोत ने यह बात कही है। इस बीच राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी तीनों ही इलाज के लिए विदेश जाने वाले हैं। दरअसल सोनिया गांधी का चेकअप होने वाला है और इस दौरान राहुल और प्रियंका भी उनके साथ रहेंगे। अगले कुछ दिनों में ही कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए शेड्यूल का ऐलान होने वाला है। इस संबंध में 28 अगस्त को मीटिंग होने वाली है।

गांधी परिवार से किसी के आगे न आने के चलते अब अशोक गहलोत का नाम ही सबसे आगे चल रहा है। इसके अलावा मुकुल वासनिक, केसी वेणुगोपाल, कुमारी शैलजा, मल्लिकार्जुन खड़गे, भूपेश बघेल के नाम भी अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा में हैं। कांग्रेस ने बताया था कि अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 21 अगस्त से शुरू होगी और 20 सितंबर तक चलेगी। हालांकि अब तक राहुल गांधी ने अपना स्टैंड क्लियर नहीं किया है। किसी और नेता का नाम भी सामने नहीं आया है। इस बीच कांग्रेस ने 7 सितंबर से कन्याकुमारी से यात्रा निकालने का फैसला लिया है। यह मार्च 148 दिनों तक चलेगा और कश्मीर तक जाएगा। 5 महीने की इस यात्रा में 3,500 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। हर दिन 25 किलोमीटर यात्रा चलेगी। 

Leave a Reply

Next Post

दिव्यांगों का मजाक उड़ाने के आरोप में 'लाल सिंह चड्ढा' और 'शाबाश मिठू' के खिलाफ शिकायत दर्ज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई 24 अगस्त 2022। आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ और तापसी पन्नू की फिल्म ‘शाबाश मिठू’ के खिलाफ दिव्यांगों का कथित तौर पर मजाक उड़ाने के आरोप में शिकायत दर्ज की गई है। दिव्यांगजनों के लिए मुख्य आयुक्त की कोर्ट में ये मामला दर्ज […]

You May Like

दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की....|....मालाबार की चमक के पीछे का चेहरा: एम. पी. अहमद को ‘बिज़नेस भूषण’ अवॉर्ड