दिव्यांगों का मजाक उड़ाने के आरोप में ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘शाबाश मिठू’ के खिलाफ शिकायत दर्ज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई 24 अगस्त 2022। आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ और तापसी पन्नू की फिल्म ‘शाबाश मिठू’ के खिलाफ दिव्यांगों का कथित तौर पर मजाक उड़ाने के आरोप में शिकायत दर्ज की गई है। दिव्यांगजनों के लिए मुख्य आयुक्त की कोर्ट में ये मामला दर्ज कराया गया है। Doctors with Disabilities के को-फाउंडर डॉ. सत्येंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है और उनकी कंप्लेंट पर कोर्ट का नोटिस शेयर किया है।

CBFC और केंद्रीय मंत्रालय से मांगी टिप्पणी
हालांकि मुताबिक इस पूरे मामले पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की तरफ से कोई कंफर्मेशन नहीं आया है। जूम टीवी की एक रिपोर्ट में नोटिस में दिखाई गई जानकारी के आधार पर बताया कि दिव्यांगों के लिए आयुक्त की अदालत ने इस पूरे मामले पर दोनों फिल्मों, CBFC और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से टिप्पणी मांगी है।

फिल्मों में किया गया दिव्यांगों का अपमान
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फिल्म दिव्यांगों के अधिकार अधिनियम एक्ट 2016 के प्रावधानों का उल्लंघन करती है। कंप्लेंट के मुताबिक फिल्म में दिव्यांगों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ बायकॉट के चलते पहले ही बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है।

दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप
तापसी पन्नू की फिल्म शाबाशा मिठू भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। दोनों ही फिल्में बुरी तरह फ्लॉप साबित रहीं। हालांकि आमिर खान तो पूरे वक्त लोगों को सामने यह कहते नजर आए कि उनकी फिल्म को बायकॉट नहीं किया जाए, लेकिन तमाम अलग-अलग कारणों के चलते लोगों ने फिल्म का बायकॉट किया।

Leave a Reply

Next Post

विधायक राजा सिंह के खिलाफ नारेबाजी के लिए स्कूली बच्चों को उकसाया, दोषियों के खिलाफ FIR के आदेश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 25 अगस्त 2022। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में मंगलवार को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले निलंबित भाजपा विधायक को जमानत मिलने के बाद बवाल और अधिक बढ़ गया है। प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। पुलिस इन प्रदर्शनकारियों को […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन