नक्सल मामलों में सरकार पूरी तरह से फेल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 25 दिसंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा की सरकार में स्थानीय आदिवासी दो पाटों के बीच पीस रहे हैं। एक तरफ जहां बीजापुर, पीडिया, कोयलीबेडा, नारायणपुर के अबूझमाड़ में फर्जी एनकाउंटर की शिकायतें लगातार आ रही है, वहीं दूसरी ओर नक्सली निर्दोष ग्रामीण पर मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या कर रहे हैं। बीते 18 दिन के भीतर ही दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा में दो महिलाओं सहित 10 निर्दोष ग्रामीणों की हत्या मुखबिरी के संदेह में नक्सलियों ने की है। भाजपा की सरकार प्रदेश की जनता की सुरक्षा कर पाने में पूरी तरह नाकाम है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि एक ही दिन में चार-चार निर्दोष ग्रामीणों की हत्या भाजपा सरकार के नक्सल नियंत्रण के दावों की पोल खोलने पर्याप्त है। 12 दिसंबर को नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में नक्सली मुठभेड़ में सात नक्सलियों के मारे जाने का दावा प्रशासन ने किया था, जिसमें से पांच लोग स्थानीय आदिवासी है, यह दावा पीड़ित परिवारों और ग्रामीणों ने किया केवल इतना ही नहीं उक्त फर्जी मुठभेड़ में चार नाबालिक घायल हैं, साय सरकार नक्सल मामलों में संशय की स्थिति में है 1 साल बीतने के बावजूद यह सरकार अब तक कोई ठोस नक्सल नीति नहीं बन पाई है। बस्तर को छावनी में तब्दील कर देना नक्सली नियंत्रण का समुचित उपाय कदापि नहीं हो सकता, स्थानीय आदिवासी दोनों तरफ से पीसे जा रहे हैं। बस्तर के विकास को लेकर इस सरकार का कोई विजन नहीं है। राहत, पुनर्वास और ठोस समर्पण नीति यह सरकार अब तक नहीं बना पाई है। यह सरकार स्थानीय आदिवासियों का भरोसा पूरी तरह से खो चुकी है। दोनों तरफ के अत्याचार से पीड़ित आदिवासी पलायन के लिये मजबूर है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार की बुरी नीयत केवल बस्तर के संसाधनों पर है। बंदूक के दम पर आदिवासियों को डराया जा रहा है। 15 साल के रमन राज में बस्तर के 600 गांव से 3 लाख से ज्यादा आदिवासी पलायन के लिए मजबूर हुए। अपना जल, जंगल, जमीन छोड़कर आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और उड़ीसा शरण लेना पड़ा था और अब एक बार फिर वही इतिहास दोहराने की तैयारी हो रही है। जिस तरह से 2016 में ग्रामसभा की फर्जी एनओसी लगाकर नंदराज पर्वत मोदी के मित्र अडानी को अनुचित तरीके से दिए अब एनएमडीसी के नगरनार प्लांट को बेचने की तैयारी है। आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष का पद स्थानीय आदिवासी जनप्रतिनिधियों से छीन कर मुख्यमंत्री स्वयं बैठ गए, शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक बीमा योजना दुर्भावना पूर्वक बंद कर दी गई, वनोपजों की प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग का काम बाधित कर दिया गया, वनांचल की मुख्य फ़सल कोदो, कुटकी, रागी का समर्थन मूल्य में खरीदी बंद है, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि भी छीन ली गई। वनाधिकार पट्टे निरस्त कर रहे हैं। भाजपा की सरकार केवल डरा धमका कर शासन करना चाहती है। साय सरकार में बस्तर के स्थानीय आदिवासी कभी नक्सलियों के टारगेट में आ रहे हैं तो कभी सुरक्षा बलों की गोली का शिकार होने मजबूर हैं।

Leave a Reply

Next Post

अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही बस खाई में गिरी, 27 लोग थे सवार, चार की मौत, कुछ गंभीर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भीमताल (नैनीताल) 26 दिसंबर 2024। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के भीमताल में आज बड़ा हादसा हो गया। अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास गहरी खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने से बस में सवार 27 लोग छिटककर इधर-उधर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप