कन्नौज स्टेशन पर निर्माणाधीन लिंटर गिरा: तीन की मौत, 35 मजदूरों के दबने की खबर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कन्नौज 11 जनवरी 2025। उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेलवे स्टेशन पर लेंटर गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में मलबे के नीचे कई मजदूर दब गए। हादसे में तीन की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों के मरने की आशंका है। मौके पर पहुंचा पुलिस और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में हुए हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

राहत एवं बचाव कार्य जारी
यह हादसा कन्नौज रेलवे स्टेशन पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान हुआ। यहां स्टेशन के दो मंजिल पर निर्माणाधीन लेंटर अचानक गिर गया। हादसे में 35 मजदूरों के दबे होने की आशंका है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Next Post

बाबा कल्याण दास जी द्वारा कामरेड हरिद्वार सिंह जी का चादर ओढ़ाकर किया गया सम्मान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अम्बिकापुर 12 जनवरी 2025। कल्याण आश्रम के संत शिरोमणि परम पूज्य बाबा कल्याण दास जी के द्वारा एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड हरिद्वार सिंह जी का चादर ओढ़ाकर सम्मान किये और आशीर्वाद दिये परम तपस्वी बाबा के प्रेरणा से पूर्व केन्द्रीय मंत्री माननीय अर्जुन सिंह जी […]

You May Like

एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर....|....सरकार को सौंपे 5 लाख पौधे, ग्रीन गड़चिरोली मिशन को मिली नई उड़ान....|....छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत