उमर अब्दुल्ला बोले: हम किसी के गुलाम नहीं, जब मर्जी होगी… हम शहीदों को श्रद्धांजलि देने यहां आएंगे

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

श्रीनगर 14 जुलाई 2024। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आरोप लगाया है कि उन्हें और अन्य लोगों को शहीदों के कब्रिस्तान जाकर फातिहा पढ़ने से रोका गया। उन्होंने इस घटना को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, हमें कल शहीदों के कब्रिस्तान जाकर फातिहा पढ़ने की इजाजत नहीं दी गई। सुबह से ही हमें अपने-अपने घरों में बंद रखा गया। मैंने कंट्रोल रूम को सूचित किया कि मैं वहां जाकर फातिहा पढ़ना चाहता हूं, लेकिन कुछ ही मिनटों में मेरे घर के बाहर बंकर लगा दिया गया। उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा कि आज भी उन्हें वहां जाने से रोकने की कोशिश की गई। उन्होंने पूछा, आख़िर किस कानून के तहत हमें वहां जाने से रोका गया है? क्या शहीदों को याद करना अब गुनाह हो गया है? उन्होंने दो टूक कहा, हम किसी के गुलाम नहीं हैं। जब मर्जी होगी, हम शहीदों को श्रद्धांजलि देने यहां आएंगे।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, चार ग्रामीण हुए घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 14 जुलाई 2025। नक्सलियों की नापाक करतूत एक बार फिर सामने आई है। मद्देड़ इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की जद में आने से चार ग्रामीण घायल हो गए है। उन्हें इलाज के लिए बीजापुर लाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव