‘बच्चन इज बैक’, चोट से उबरने के बाद फिर काम पर लौटे अमिताभ बच्चन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 05 अप्रैल 2023। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को बीते दिन उनकी फिल्म प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी। इसके बाद फिल्म की शूटिंग के रोक दिया गया था। अभिनेता ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी, जिसके बाद से उनके फैंस में एक्टर को लेकर चिंता बढ़ गई थी। हालांकि अब अमिताभ के फैंस के लिए खुशखबरी है। बिग बी चोट के बाद ब्रेक से अब वापस काम पर लौट आए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

काम पर लौटे अमिताभ
अमिताभ बच्चन ने अपने व्लॉग के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने काम पर वापसी कर ली है। चोट से उबरने के बाद अभिनेता अपने काम पर वापस लौट आए हैं। बता दें कि प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था और टिशू फट गए थे। जिसके बाद हैदराबाद में डॉक्टरों ने अभिनेता का सिटी स्कैन करने के बाद उनको आराम करने की सलाह दी थी। इस वजह से अभिनेता ने अपने फैंस से मिलना भी छोड़ दिया था।

व्लॉग में कही यह बात
बुधवार सुबह अमिताभ ने अपने व्लॉग में लिखा, ‘ऑफ टू वर्क…कुछ लिम्प्स और स्लिंग से हटके….बट स्ट्राइडिंग ऑन।’ तस्वीरें साझा करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ‘फेस..टचअप और शॉट…राइटिंग में सुधार और चर्चा…वर्कफ्रंट पर मूड थोड़ा गंभीर होगा और यह पेज पर दिखेगा।’ इसके साथ अमिताभ ने अपनी खूब सारी तस्वीरें साझा कीं।

Leave a Reply

Next Post

'शुभमन को देखो और तुम ..', पृथ्वी शॉ के खराब परफॉर्मेंस पर चौंके वीरेंद्र सहवाग, ऐसा कहकर लगाई फटकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 05 अप्रैल 2023। एक बार फिर पृथ्वी शॉ गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में सस्ते में आउट हो गए. शॉ को मोहम्मद शमी ने अपनी बाउंसर गेंद पर अल्जारी जोसेफ के हाथों कैच आउट करा दिया. शॉ केवल 7 रन ही बना सके. हाल […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान