शाहरुख खान और काजोल की आइकॉनिक फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के 25 साल पूरे, 18 देशों में फिर रिलीज करने की तैयारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

ये फिल्म अमेरिका, यूके, यूएई, साउदी अरब, कतर, मॉरिशियस, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, फिजी, जर्मनी, नॉरवे, स्वेडन, स्पेन, स्विट्जरलैंड, इस्टोनिया और फिनलैंड में रिलीज किया जाएगा

शाहरुख और काजोल को एक खास सम्मान

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

शाहरुख खान और काजोल की आइकॉनिक फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के 25 साल पूरे हो गए हैं पिछले कई दिनों से ये फिल्म सुर्खियों में छाई हुई है. फिल्म को लेकर माहौल ऐसा बन गया है कि मानों ये फिल्म इसी साल रिलीज होने जा रही है इस फिल्म को लेकर 25 साल बाद भी वहीं क्रेज और दीवानगी देखने को मिल रही है. लेकिन डीडीएलजे का ये जादू अब पूरी दुनिया के सिर चढ़कर बोलेगा

18 देशों में फिर रिलीज होगी DDLJ

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने बताया है कि शाहरुख-काजोल की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को 18 देशों में फिर रिलीज करने की तैयारी है इस लिस्ट में अमेरिका, यूके, यूएई, साउदी अरब, कतर, मॉरिशियस, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, फिजी, जर्मनी, नॉरवे, स्वेडन, स्पेन, स्विट्जरलैंड, इस्टोनिया और फिनलैंड में रिलीज किया जाएगा. इसका मतलब दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का क्रेज सिर्फ हिंदुस्तान तक सीमित नहीं है, बल्कि इस फिल्म ने समाज के वर्ग का दिल जीता है. इस फिल्म ने पूरी दुनिया को प्यार का सही मतलब बताया है

लंदन में शाहरुख-काजोल के स्टैच्यू

वैसे इस फिल्म के क्योंकि 25 साल पूरे हो गए हैं, इसलिए अब शाहरुख और काजोल को भी एक खास सम्मान दिया जाएगा पहली बार बॉलीवुड की इस आइकॉनिक फिल्म को लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में सम्मान मिलने जा रहा है. बताया जा रहा है कि दोनों शाहरुख-काजोल का खूबसूरत स्टैच्यू लगाया जाएगा हार्ट ऑफ लंदन बिजनेस एलायंस की तरफ से जारी किए गए बयान में बताया गया है कि इस बार दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का भी एक सीन ‘सीन्स इन द स्क्वायर’ में शामिल किया जाएगा ऐसा होते ही बॉलीवुड की ये पहली फिल्म बन जाएगी जिसे इतना बड़ा सम्मान मिलेगा

Leave a Reply

Next Post

आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद: राजस्थान छठवें और हैदराबाद 7वें नंबर पर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           आईपीएल के 13वें सीजन का 40वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच दुबई में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए दोनों टीमों को यह मैच जीतना जरूरी है। पॉइंट्स टेबल में राजस्थान 8 पॉइंट के साथ […]

You May Like

सुप्रीम कोर्ट बोला- प्रदर्शन पर पुलिस की बर्बरता सही नहीं....|....इंदौर में हर जल स्रोत का बनेगा हेल्थ कार्ड....|....मलेरिया से दो छात्रों की मौत पर कांकेर में मचा हड़कंप....|....काफिला रुकवाकर बच्चों से मिले डिप्टी सीएम विजय शर्मा....|....'राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र' बैगा समाज की बड़ी पहल....|....अतिक्रमण से रुकी जल निकासी....|....बिलासपुर अधिवक्ता संघ चुनाव, अनुराग बाजपेयी बने अध्यक्ष....|....अनुज शर्मा की सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट सख्त....|....आयुष्मान योजना में न भ्रष्टाचार, न स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल, भ्रम फैला रही कांग्रेस : डॉ. मिश्रा....|....29 जुलाई को दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की समीक्षा बैठक