हिंदू राष्ट्र बनाने के सवाल पर कमलनाथ की दो टूक, धीरेंद्र शास्त्री से मिलकर बोले- देश संविधान से चलता है…

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

छतरपुर 13 फरवरी 2023। मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम में आज से शुरू हुए धर्म रक्षार्थ यज्ञ और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के यज्ञ में पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ भी पहुंचे. वह पन्ना जिले के अजयगढ़ जाने से पहले हेलीकाप्टर से बागेश्वर धाम में बने हेलीपैड पर उतरे. यहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद बालाजी हनुमान जी के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की. मुलाकात के बाद उनसे पूछा गया कि धीरेंद्र शास्त्री यहां भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का यज्ञ कर रहे हैं, इस पर कमलनाथ ने कहा कि भारत संविधान से चलता है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ लगातार मंदिरों के दौरे कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने मध्य प्रदेश में पुजारियों को वेतन को लेकर भी राज्य सरकार पर हमलावर दिखे हैं. वहीं, जबलपुर के ग्वारीघाट पर मां नर्मदा की पूजा अर्चना की थी. राजनीतिक रूप से उनके ये दौरे काफी अहम माने जा रहे हैं. ये इसलिए भी खास हैं क्योंकि मध्य प्रदेश में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में वो बीजेपी के हिंदुत्व के फार्मूले पर चुनावी मैदान में उतरने का मन बना रहे हैं।

बागेश्वर धाम सजधज कर तैयार हो चुका है. मेले की खूबसूरती देखते ही बन रही है. यहां आज से शुरू हुए धार्मिक आयोजन 19 फरवरी तक चलेंगे. इस दौरान देशभर के मशहूर कथावचकों का वहां जमावड़ा लगने वाला है. जानकारी के मुताबिक, इस कार्यक्रम के दौरान 21 कथावाचक और भजन गायक शिरकत करेंगे. 19 फरवरी तक चलने वाले कार्यक्रमों में कई नेताओं के भी यहां पहुंचने की संभावना जताई गई है और इसकी शुरुआत कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कर दी है।

कमलनाथ ने बागेश्वर बालाजी मंदिर में पूजा की. धीरेंद्र शास्त्री ने कमलनाथ को कन्या विवाह के कार्यक्रम के लिए आमंत्रण दिया था. बागेश्वर धाम पहुंचने के बाद कमलनाथ ने कहा, उन्होंने छिंदवाड़ा में सबसे बड़ा 101 फुट से भी ऊंचा हनुमान जी का मंदिर बनवाया है. मैं हनुमान जी से मध्य प्रदेश के बेहतर भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Next Post

इंग्लैंड के 2019 विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लंदन 13 फरवरी 2023। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ऑएन मोर्गन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने इसकी जानकारी सोमवार को सोशल मीडिया पर दी। मोर्गन ने इंग्लैंड को बतौर कप्तान इंग्लैंड को पहला वनडे वर्ल्ड कप जिताया था। मोर्गन पिछले साल […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च