आतंक व अलगाववाद से पीड़ित रहे भारत और इंडोनेशिया, एनएसए बोले- सीमापार आतंकवाद बना हुआ है खतरा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 29 नवंबर 2022। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मंगलवार को भारत व इंडोनेशिया के बीच पारस्परिक शांति और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने में उलेमा की भूमिका की सराहना की। दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, दोनों देश (भारत और इंडोनेशिया) आतंकवाद और अलगाववाद के शिकार रहे हैं। हालांकि, हमने चुनौतियों पर काफी हद तक काबू पा लिया है, लेकिन सीमापार आतंकवाद और आईएसआईएस प्रयोजित आतंकवाद आज भी एक खतरा बना हुआ है। 

भूकंप पीड़ितों के प्रति जताई संवेदना 
इस दौरान डोभाल ने इंडोनेशिया में हाल ही में आए भूकंप में मारे गए लोगों के प्रति भी संवेदना जाहिर की। एनएसए ने कहा, इंडोनेशिया में हाल ही में आए भूकंप से जान-माल के नुकसान से हम सभी को दुख हुआ है। हमें भूकंप पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। दुख की इस घड़ी में भारत इंडोनेशिया के साथ खड़ा है। 

तेजी से मजबूत हो रहे संबंध 
भारत और इंडोनिशिया के बीच संबंध पर उन्होंने कहा, दोनों देशों की बेहतरी के लिए हमारे आर्थिक और रक्षा संबंध भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। इस कारण भारत और इंडोनेशिया हिंद-प्रशांत क्षेत्र में फल-फूल रहे लोकतंत्र हैं। उन्होंने कहा, दोनों देश अपने-अपने इतिहास, विविधता और साझा परंपराओं के साथ एशिया में शांति, क्षेत्रीय सहयोग और समृद्धि की संभावनाओं को बढ़ाने की क्षमता रखते हैं। पर्यटन हमारे दोनों देशों के बीच सहयोग का एक महत्वपूर्ण सेतु रहा है।

Leave a Reply

Next Post

आखिरकार नफरत को पहचान ही लिया गया', इस्राइली फिल्मकार की टिप्पणी पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 नवंबर 2022। कांग्रेस ने मंगलवार को ‘द कश्मीर फाइल्स’ के इस्राइली फिल्म निर्माता नदव लापिड की टिप्पणी के बाद केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा के आखिरकार नफरत को पहचान ही लिया गया। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी