“बंदिश बैंडिट्स सीजन 2” में श्रेया चौधरी के दमदार अभिनय ने दिलाया बेस्ट एक्ट्रेस का आईफा अवॉर्ड

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग)

मुंबई 10 मार्च 2025। युवा अभिनेत्री श्रेया चौधरी इन दिनों अपनी शानदार अदाकारी को लेकर चर्चा में हैं। “बंदिश बैंडिट्स सीजन 2” में उनके दमदार अभिनय ने सभी का दिल जीत लिया और आईफा डिजिटल अवार्ड्स 2025 में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मुख्य भूमिका) – वेब सीरीज़ का पुरस्कार अपने नाम कर लिया!  श्रेया चौधरी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मैं इस पहचान के लिए बेहद आभारी और विनम्र महसूस कर रही हूं। इससे मुझे और भी अच्छे किरदार निभाने का मौका मिलेगा, जिससे मैं इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना सकूं! ‘बंदिश बैंडिट्स सीजन 2’ मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव रहा है। संगीत, भावनाओं और कहानी को खूबसूरती से जोड़ने वाली इस सीरीज़ का हिस्सा बनना मेरे लिए हमेशा खास रहेगा। ‘तमन्ना’ के किरदार से मेरा एक गहरा जुड़ाव है और यह हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा। मैं इस शो के निर्माताओं – अमृतपाल सिंह बिंद्रा, आनंद तिवारी और साहिरा नायर का दिल से धन्यवाद करना चाहती हूं। यह अवॉर्ड मेरे मेहनत और समर्पण की बहुत बड़ी पुष्टि है। मैंने हमेशा अपनी एक्टिंग के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मेरे लिए अभिनय केवल एक पेशा नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक और शुद्ध जुड़ाव है, और मैं चाहती हूं कि मैं इस कला में और निखरती रहूं।

यह श्रेया चौधरी का “बंदिश बैंडिट्स सीजन 2” के लिए दूसरा बेस्ट एक्टर अवॉर्ड है। उनकी शानदार अदाकारी लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है। हाल ही में, श्रेया चौधरी ने बोमन ईरानी द्वारा निर्देशित फिल्म “द मेहता बॉयज़” में अविनाश तिवारी के साथ स्क्रीन शेयर की, और उनके अभिनय को दर्शकों से खूब सराहना मिली।  

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात, युवक की गोली मारकर हत्या; गुस्साए परिजनों ने जाम किया हाईवे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दिल्ली 10 मार्च 2025। दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद हाईवे पर जाम लग गया है। दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर लोगों को जाम की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौके पर पुलिस के […]

You May Like

बस्तर में पहली बार ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी....|....कोरबा की कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में आग लगी....|....जनता की सुरक्षा सिर्फ-कागजों में रहेगी या फील्ड में दिखेगी....|....अमर अग्रवाल बोले-सवालों से विकास नहीं होता,जनता को रिजल्ट चाहिए....|....जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से पुलिस की पूछताछ....|....चार दोषियों को उम्रकैद, एक को एक साल की सजा....|....भाजपा सरकार जनता की आवाज कुचलने पुलिस को आगे कर कोल कंपनी से दोस्ती निभा रही....|....अडानी को जल, जंगल, जमीन सौंपने यूसीसी लागू करने जा रहे - कांग्रेस....|....तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ इंडिया का जलवा....|....मुंबई में 'पॉपॉईज' का पहला साल सुपरहिट, अब दोगुने विस्तार की तैयारी