तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 3 साल की मासूम की मौत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोरबा, 11 सितंबर 2026। कोरबा जिले में पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के बांगो थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइड्रा वाहन ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में तीन साल की मासूम बच्ची की पहिए में फंसने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और एक साल का मासूम भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाइड्रा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार तनेरा निवासी राम कुमार पोर्ते अपनी पत्नी प्रेम लता पोर्ते, तीन साल की बेटी स्नेहा पोर्ते और एक साल के बेटे इसरुस्तम के साथ बाइक पर ससुराल से अपने घर तनेरा से रावा की ओर लौट रहे थे। परिवार खुशी-खुशी घर जा रहा था, लेकिन रास्ते में पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइड्रा ने ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक हाइड्रा के अगले पहिए में फंस गई और हाइड्रा उसे कुछ दूरी तक घसीटता रहा। इसी दौरान तीन साल की स्नेहा पहिए की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि राम कुमार, प्रेम लता और एक साल का इसरुस्तम सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने दौड़कर हाइड्रा को रुकवाया और घायलों को संभाला। इसी बीच चालक वाहन छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि हादसे के समय चालक मोबाइल पर बात कर रहा था, हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी उपरोड़ा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मृत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी में रखा गया है। बांगो पुलिस ने मर्ग कायम कर हाइड्रा को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Next Post

मां की तलाश में जंगल में भटक रहा नन्हा गजराज

शेयर करेमिलाने की कोशिश में जुटा वन विभाग, ड्रोन से करेगा तलाश छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायगढ़, 11 सितंबर 2026। रायगढ़ जिले के जंगलों में अपनी मां और हाथियों के दल के साथ विचरण कर रहा एक नन्हा हाथी बीते दो दिनों से अपने दल से बिछड़ गया है। करीब 2 से 3 […]

You May Like

फर्जी दस्तावेजों से कर ली विदेश यात्रा....|....सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में घुस आया 20 फीट लंबा अजगर....|....मां की तलाश में जंगल में भटक रहा नन्हा गजराज....|....तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 3 साल की मासूम की मौत....|....यूएस ओपन 2026: सबालेंका ने पेगुला को हराया....|....भारत के एनसीसी कैडेट्स पहुंचे सिंगापुर....|....ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट में गहराया संकट....|....डबल इंजन की सरकार ने फिर एक कोल ब्लाक अडानी को सौपा - दीपक बैज....|....मड आइलैंड की सूचक सोसाइटी पर ‘सवालों का तूफान’....|....ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग