दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात, युवक की गोली मारकर हत्या; गुस्साए परिजनों ने जाम किया हाईवे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दिल्ली 10 मार्च 2025। दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद हाईवे पर जाम लग गया है। दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर लोगों को जाम की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौके पर पुलिस के आलाधिकारी जुटे हुए हैं। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे को जाम कर दिया। मृतक के परिजन एनएच 24 पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गाजीपुर में हुई हत्या के मामले पर पूर्वी जिले के एडिशनल डीसीपी-I विनीत कुमार ने कहा कि हमें सूचना मिली कि एक व्यक्ति घायल है। जब हम अस्पताल गए तो पता चला कि उसे गोली लगी है। शुरुआती जांच में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल, कई टीमें इस पर काम जुटी हुई हैं। 

यूपी बॉर्डर पर लगा लंबा जाम
यूपी बॉर्डर गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर सोमवार सुबह कई किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। स्थिति यह है कि करीब 10 मिनट तक वाहनों को एक ही जगह पर रुकना पड़ रहा है। गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं। वहीं एम्बुलेंस तक को फंसना पड़ रहा है। हालांकि, मौके पर तैनात पुलिसकर्मी अतिआवश्यक वाहनों को किसी तरह निकाल रहे हैं।

हत्या के विरोध में हाईवे जाम
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि गाजीपुर मंडी में युवक की हत्या का मामला सामने आने के  बाद दिल्ली के सीमा क्षेत्र में हाइवे जाम किया गया है। यूपी गेट से लेकर पूरे एनएच नौ पर पुलिस और यातायात कर्मियों को तैनात कर दिया गया है जो जाम खुलवाने में जुटे हैं।

पुलिस का आया बयान
पूर्वी दिल्ली पुलिस के मुताबिक, फूल मंडी के पास एनएच 24 पर  गोली से घायल होने के बारे में एलबीएस अस्पताल से एमएलसी मिली हुई और उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक का नाम रोहित है, पिता पूर्व में लेफ्टिनेंट रहे हैं। जो गाजीपुर गांव में रहते हैं। आगे के तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। जिले की कई टीमें मामले पर काम कर रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

भूपेश बघेल और उनके बेटे के 14 ठिकानों पर छापा, कार्रवाई पर भाजपा का जवाब

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 10 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय का छापा पड़ा है। ईडी की टीम ने आज सोमवार की तड़के भिलाई स्थित भूपेश बघेल के निवास और चैतन्य बघेल के घर पर छापेमारी की है। इसके अलावा टीम अन्य […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण