मुख्यमंत्री को कांकेर घटना के संबंध में पत्रकारों के जांच दल द्वारा रिपार्ट प्रस्तुत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

मुख्यमंत्री ने बस्तर पुलिस महानिरीक्षक को दिए जांच रिपोर्ट का परीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 10 अक्टूबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में कांकेर पत्रकारों के साथ हुई घटना से संबंधित तथ्यों के अन्वेषण हेतु राज्य शासन द्वारा गठित की गई उच्च स्तरीय जांच दल ने मुलाकात कर उन्हें अपनी रिपोर्ट सौंप दी। मुख्यमंत्री ने बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक को जांच रिपोर्ट भेजते हुए इसका परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर पत्रकारों की उच्च स्तरीय जांच दल के अध्यक्ष राजेश जोशी, संपादक नवभारत रायपुर के साथ ही जांच दल के सदस्य अनिल द्विवेदी, सम्पादक आज की जनधारा रायपुर, सुरेश महापात्र सम्पादक बस्तर इम्पेक्ट दंतेवाड़ा, सुश्री शगुफ्ता शीरीन सहायक संपादक, राष्ट्रीय हिन्दी मेल और रूपेश गुप्ता संवाददाता स्वराज्य एक्सप्रेस रायपुर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री को सौंपी गई जांच रिपोर्ट में 16 पेज का मूल प्रतिवेदन तथा 450 पेज के अन्य दस्तावेज शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ सरकार लगातार बढ़ा रही है पत्रकारों के लिए सुविधाएं : पत्रकार सुरक्षा कानून की प्रक्रिया अंतिम चरण में

शेयर करेवरिष्ठ मीडियाकर्मी सम्मान निधि को 5 हजार से बढ़ाकर किया गया है 10 हजार रूपए हर महीना, विकासखंड स्तर के पत्रकारों के लिए भी अधिमान्यता का प्रावधान पत्रकार कल्याण कोष से आर्थिक सहायता की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर दो लाख, श्रम विभाग ने आदेश जारी कर पत्रकारों की […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड