असानी: बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान चक्रवात में बदला, आज 111 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ेगा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कोलकाता 09 मई 2022। बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान रविवार को चक्रवात ‘असानी’ में तब्दील हो गया है। चक्रवाती तूफान 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। कोलकाता नगर निगम ने अपने कर्मचारियों और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा है। कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। यहां भारी बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र के ऊपर बना दबाव क्षेत्र रविवार सुबह करीब 5.30 बजे निकोबार द्वीप समूह से करीब 450 पश्चिम-उत्तर पश्चिम, पोर्ट ब्लेयर से 380 किलोमीटर पश्चिम, विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 970 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और पुरी (ओडिशा) से 1030 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में केंद्रित था।

अगले 24 घंटों के दौरान तूफान के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होकर और तेज होने की आशंका है। साथ ही इसके 10 मई की शाम तक उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ने और उत्तरी आंध्र प्रदेश व ओडिशा के तटों से बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य एवं उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र तक पहुंचने के आसार हैं। बाद में तूफान के उत्तर-उत्तर-पूर्व की तरफ मुड़ने और ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र की ओर बढ़ने की प्रबल संभावना है।

आज 111 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ेगा
विभाग के अनुसार, चक्रवात के सोमवार को बंगाल की खाड़ी में 60 समुद्री मील (111 किलोमीटर प्रति घंटा) की गति से आगे बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा तट के पास समुद्र की स्थिति नौ मई को खराब और 10 मई को अत्यधिक खराब हो जाएगी। 10 मई को समुद्र में हवा की गति के बढ़कर 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा होने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि ‘असानी’ दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर, पोर्ट ब्लेयर से लगभग 570 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में है।

मछुआरों को तटों पर न जाने की सलाह
चक्रवात के प्रभाव से पश्चिम बंगाल में कोलकाता समेत राज्य के दक्षिणी हिस्सों, उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर मंगलवार से तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 10 मई से अगली सूचना तक समुद्र में और पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा के तटों पर नहीं जाएं।

अगले हफ्ते तक कमजोर पड़ेगा
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मृत्युंजय महापात्र ने शनिवार को कहा था कि चक्रवात के ओडिशा या आंध्र प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों से टकराने की आशंका नहीं है। यह समुद्र में तटीय क्षेत्र के समानांतर आगे बढ़ेगा। अगले हफ्ते तक कमजोर पड़ने की संभावना है। 

चक्रवातों के ‘आइला’, ‘अम्फान’, ‘असानी’ क्यों हैं अलग-अलग नाम 
दुनिया में एक ही समय पर कई जगहों पर चक्रवात आ सकते हैं। ऐसे में हर साल आने वाले चक्रवातों के ‘आइला’, ‘अम्फान’, ‘असानी’ जैसे नाम लोगों के लिए कौतूहल का कारण बन जाता है। चक्रवात के लिए ‘असानी’ नाम श्रीलंका ने दिया है, जिसका सिंघली में अर्थ है  क्रोध। चक्रवात ‘असानी’, रविवार की सुबह बंगाल की खाड़ी में बना और यह पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है। 

दरअसल, संयुक्त राष्ट्र के तहत एक एजेंसी विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) के अनुसार, किसी विशेष भौगोलिक स्थान या दुनिया भर में एक समय में एक से अधिक चक्रवात हो सकते हैं और ये एक सप्ताह या उससे अधिक समय तक जारी रह सकते हैं। इसलिए भ्रम से बचने, आपदा जोखिम संबंधी जागरूकता, प्रबंधन और राहत कार्य में मदद के लिए प्रत्येक उष्णकटिबंधीय तूफान को एक नाम दिया जाता है। छोटे और आसानी से बोले जाने वाले नाम के कारण त्रुटि की संभावना कम रहती है। 

Leave a Reply

Next Post

गोहत्या पर हंगामा, एक साथ मिले कई गायों के शव, हिंदू संगठन नारेबाजी कर पहुंचे थाने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   देवास 09 मई 2022। जिले की सोनकच्छ विधानसभा के गांव देवली में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक साथ कई गायों के क्षत-विक्षत मिले। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण व हिंदू संगठन के कार्यकर्ता एकत्र हुए और आक्रोश व्यक्त किया। टोंकखुर्द में नारेबाजी कर रैली […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप