स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर आयुर्वेद छात्रों का गुस्सा फूटा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 उज्जैन, 12 अक्टूबर 2026। शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में स्टाइपेंड (मानदेय) बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहा विद्यार्थियों का आंदोलन सोमवार को उग्र हो गया। बीते सात दिनों से धरना दे रहे करीब 200 आयुर्वेद छात्र-छात्राओं ने सोमवार सुबह कॉलेज और अस्पताल के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी।

छात्रों का कहना है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद प्रशासन द्वारा उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। मुख्य द्वार पर ताला जड़े जाने के कारण सुबह अस्पताल पहुंचने वाले डॉक्टरों, अन्य स्टाफ और दूरदराज से इलाज कराने आए मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग
प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों की मुख्य मांग है कि बीएएमएस (BAMS) इंटर्न को मिलने वाला स्टाइपेंड बढ़ाकर 21,500 रुपये प्रतिमाह किया जाए। विद्यार्थियों के मुताबिक वर्तमान में मध्यप्रदेश में बीएएमएस इंटर्न को महज 9383 रुपये मानदेय दिया जा रहा है, जो कि अन्य राज्यों और अन्य पैथी के मुकाबले बेहद कम है।

समान कार्य के लिए समान मानदेय का तर्क
विद्यार्थियों का तर्क है कि बीएएमएस और एमबीबीएस (MBBS) इंटर्न अस्पताल में एक जैसी और समान रूप से कठिन ड्यूटी करते हैं लेकिन इसके बावजूद स्टाइपेंड में बड़ा अंतर रखा गया है। उनका कहना है कि समान कार्य के लिए समान मानदेय मिलना उनका अधिकार है और सरकार को बढ़ा हुआ स्टाइपेंड तत्काल प्रभाव से लागू करना चाहिए। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने दो टूक स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें अब केवल मौखिक आश्वासन नहीं चाहिए, बल्कि मांग पूरी होने से संबंधित पुख्ता और लिखित आदेश आने तक उनका यह विरोध प्रदर्शन और तालाबंदी जारी रहेगी। 

Leave a Reply

Next Post

बस्तर में रेल कनेक्टिविटी का विस्तार, रावघाट तक जल्द शुरू होगी मेमू ट्रेन

शेयर करेसात दशक का सपना होगा साकार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर            रायपुर, 12 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाया जा रहा है। कांकेर जिले में ताड़ोकी से करीब 17 किलोमीटर आगे रावघाट तक जल्द रेल सेवा शुरू होने की तैयारी […]

You May Like

2026 का इकोनॉमिक्स नोबेल 2 अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को....|....महाराजा अग्रसेन ने दिया दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश : राज्यपाल डेका....|....प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास....|....बस्तर में रेल कनेक्टिविटी का विस्तार, रावघाट तक जल्द शुरू होगी मेमू ट्रेन....|....स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर आयुर्वेद छात्रों का गुस्सा फूटा....|....धराली आपदा के 14 महीने बाद मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर की तलाश शुरू....|....सीएम रेखा ने कॉलेजों की छात्रा प्रतिनिधियों से किया संवाद....|....सीएम योगी बोले- देश में अराजकता का माहौल बना रही है कांग्रेस....|....तिलक का खास 'अर्धशतक', रोहित-हार्दिक के क्लब में शामिल....|....मोदी देश के सबसे असफल प्रधानमंत्री - कांग्रेस