जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी

admin
शेयर करे

सिक्योरिटी गार्ड ही निकला आरोपी, अब हिरासत में

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर-चांपा, 29 जुलाई 2026। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र स्थित जेएसडब्ल्यू प्लांट, नरियरा में तांबे के तार चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने प्लांट में तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए करीब 7.5 किलो तांबे के तार बरामद कर उसे मंगलवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार जेएसडब्ल्यू नरियरा के साइट मैनेजर अनिल कुमार रेड्डी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 26 जुलाई की रात पेट्रोलिंग के दौरान सेपको क्रेन एरिया में रखे करीब 7.5 किलो तांबे के तार गायब मिले। मामले की जांच के दौरान ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड आशाराम नारंगे पर संदेह होने पर मुलमुला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने आशाराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि चोरी किए गए तांबे के तार को ग्राम नरियरा स्थित एक कुएं के पास छिपाकर रखा है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी का पूरा तांबा तार बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Next Post

रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल

शेयर करेहाई स्कूल में सायकिल वितरण का किया था विरोध, गुणवत्ता पर भी उठाए थे सवाल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायगढ़, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के कूपापानी हाई स्कूल में पूर्व भाजयुमो नेता रवि भगत ने जमकर हंगामा किया। सरस्वती सायकिल योजना के तहत बांटे जा रहे सायकिल के […]

You May Like

अति पिछड़े और कामकाजी समाजों को मिले सत्ता संगठन में भागीदारी- त्रिलोक श्रीवास....|....स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत....|....आचार्य अनिरुद्धाचार्य बोले- साइबर ठगी से सावधान रहना जरूरी....|....छत्तीसगढ़ के जंगलों में फिर दौड़ेंगे काले हिरण....|....छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा....|....पीएम आवास योजना पर आमने-सामने....|....त्विशा शर्मा कांड में आरोपी गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं....|....बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन....|....22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात