भारती सिंह की लग्जरी घड़ी पर आई प्रियंका चोपड़ा की प्रतिक्रिया, बोलीं- तुम तो ब्रांड एंबेसडर बन सकती हो

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 09 नवंबर 2025। कॉमेडी की क्वीन भारती सिंह इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं। इसी बीच वो अपने फैंस के साथ लगातार व्लॉग्स के जरिए अपनी जिंदगी को खुलकर दिखा रही हैं। हाल ही में भारती को उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने एक बेहद लग्जरी गिफ्ट की। भारती ने घड़ी को दिखाते हुए बताया कि प्रियंका के हाथ में जब से उन्होंने ये घड़ी देखी थी तभी से ही उन्हें ये चाहिए थी। अब भारती के इसी व्लॉग पर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन आ गया है। 

भारती सिंह को मिली लग्जरी घड़ी 
भारती ने अपने व्लॉग में इस घड़ी को दिखाते हुए बड़े प्यार से कहा, ‘प्रियंका चोपड़ा, मैंने भी ले ली आपकी जैसी घड़ी, सुन रही हो क्या?” जिस पर हर्ष मजाक में बोले, ‘क्या वो तुम्हारा व्लॉग देखती हैं?’ भारती ने फैंस से रिक्वेस्ट की कि वो इस वीडियो को इतना शेयर करें कि ये प्रियंका तक पहुंच जाए। और हुआ भी कुछ ऐसा ही- व्लॉग सीधा प्रियंका चोपड़ा तक पहुंचा और उनका जवाब सोशल मीडिया पर छा गया।

प्रियंका चोपड़ा ने किया रिएक्ट
प्रियंका ने लिखा, ‘मैं देख रही हूं और तुम पर ये घड़ी मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है। तुम तो घड़ी की कंपनी की अगली ब्रांड एंबेसडर हो, बस अभी तक उन्हें पता नहीं था।’ साथ ही उन्होंने भारती और उनके परिवार को ढेर सारा प्यार भी भेजा। सोशल मीडिया पर प्रियंका के इस रिएक्शन की जमकर तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘कुछ नया नहीं, बस प्रियंका का वही पुराना प्यार और विनम्रता।’ तो किसी ने लिखा, ‘यही तो है असली स्टारडम- जब आप बड़े होकर भी दूसरों की खुशी में शामिल हों।’ बता दें इस लग्जरी वॉच की कीमत लगभग 20 लाख बताई जा रही है।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की शादी 
भारती और हर्ष की जोड़ी टीवी की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक मानी जाती है। दोनों की मुलाकात ‘कॉमेडी सर्कस’ के सेट पर हुई थी और साल 2017 में उन्होंने शादी कर ली। आज वो अपने बेटे लक्ष यानी गोला के पैरेंट्स हैं और हाल ही में भारती ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की भी घोषणा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए लिखा- ‘हम दोबारा प्रेग्नेंट हैं, गणपति बप्पा मोरया।’ भारती ने कई बार कहा है कि इस बार वो बेटी चाहती हैं, ताकि उनका परिवार पूरा हो जाए। वहीं फैंस भी उनके इस नए सफर के लिए उन्हें खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

सर्दियों में बलगम से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये देसी तरीके, जड़ से दूर होगी परेशानी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 नवंबर 2025। सर्दियों का मौसम आते ही बलगम या कफ की समस्या बहुत आम हो जाती है। बलगम अक्सर सर्दी, जुकाम या बदलते मौसम के कारण होती है। श्वसन मार्ग में बलगम का जमाव की वजह से लगातार खांसी आती है और गले […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की