राजस्थान विधानसभा चुनाव: मध्यप्रदेश में चुनाव शोर थमने के बाद राज्य में बढ़ेंगे दिग्गजों के दौरे, मोदी-योगी का रोड शो प्लान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जयपुर 09 नवंबर 2023। रराजस्थान विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों के दौरे बढ़ाने की योजना पर काम हो रहा है। मप्र में प्रचार थमने के बाद भाजपा के दिग्गजों का रुख राजस्थान की तरफ होने लगेगा। राज्य भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ के रोड शो के लिए समय मांगा है।  राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है। प्रचार भी जोर पकड़ने लगा है। हालांकि पड़ोसी राज्य मप्र में 17 नवंबर को मतदान है और प्रचार 15 नवंबर तक चलेगा। इसके मद्देनजर भाजपा के स्टार प्रचारक फिलहाल मप्र में ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। 15 नवंबर के बाद ये सभी राजस्थान की ओर रुख करेंगे। बड़े नेताओं की सभा और रोड शो के लिए प्लान बन गए हैं। दीपावली बाद प्रचार में तेजी आएगी। 

हारी सीटों पर कब्जा करने की तैयारी
सूत्रों की मानें तो राज्य भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो कराने की तैयारी की जा रही है। ये रोड शो जयपुर और जोधपुर में कराए जाएंगे। पार्टी सूत्र के अनुसार जयपुर में प्रधानमंत्री के दो रोड शो कराए जाने की तैयारी है। पहला रोड शो गोविंद देवजी मंदिर से रवाना होकर चारदीवारी क्षेत्र में निर्धारित है तो वहीं, दूसरा रोड शो मोतीडूंगरी गणेश मंदिर से अलबर्ट हॉल होते हुए चारदीवारी इलाके में निकलेगा। इनके जरिए, पीएम मोदी जयपुर के तीन विधानसभा क्षेत्रों किशनपोल, हवामहल और आदर्शनगर में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाना चाहते हैं। ये तीनों ही सीट अभी कांग्रेस के कब्जे में हैं।

हिंदुत्व और मुस्लिम तुष्टिकरण बड़ा मुद्दा
पीएम मोदी के रोड शो के लिए 15 नवंबर से 23 नवंबर के बीच का समय मांगा गया है। इसी तरह से जोधपुर में भी पीएम मोदी के रोड शो का प्लान तैयार किया गया है। राजस्थान में भाजपा हिंदुत्व और मुस्लिम तुष्टिकरण  को बड़ा मुद्दा बना रही है। इसी के तहत पीएम मोदी के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो का भी प्लान तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

यूपी में ट्रांसजेंडरों को आरक्षण दिए जाने की तैयारी, जिलों में कराया जा रहा सर्वे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 09 नवंबर 2023। यूपी में ट्रांसजेंडरों को आरक्षण दिए जाने की तैयारी है। इसके लिए सभी जिलों में उनकी आर्थिक व सामाजिक स्थिति का सर्वेक्षण कराया जा रहा है। उनका पंजीकरण कराकर सही संख्या का पता लाने का प्रयास भी हो रहा है। हालांकि, वर्ष […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की