सियासी सरगर्मी के बीच दो दिन के पंजाब दौरे पर रहेंगे अरविंद केजरीवाल, कर सकते हैं बड़े ऐलान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 29 सितम्बर 2021। पंजाब में सियासी सरगर्मी के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार से दो दिन के पंजाब दौरे पर रहेंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद केजरीवाल का यह पंजाब का पहला दौरा है। वह दिन में लुधियाना में व्यापारियों के अगले चुनाव को लेकर बातचीत करेंगे। साथ ही वह आगामी बृहस्पतिवार को पंजाब में चुनावों को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते है।

आम आदमी पार्टी मुखिया बीते कुछ समय उन सभी राज्यों में दौरा कर रहे है जहां अगले एक साल के अंदर चुनाव है। पंजाब में पहले भी रैलियां व प्रेस कांफ्रेस कर चुके है। मगर वहां सत्ता में काबिज कांग्रेस के अंदर जिस तरह सियासी उठापटक चल रही है उसके लिहाज से आम आदमी पार्टी संयोजक का यह दौरा उससे जोड़कर देखा जा राह है। आम आदमी पार्टी अब पंजाब में अपने आप को मजबूत मान रही है। कांग्रेस के अंदरूनी लड़ाई सार्वजनिक होने के बाद इसे अपना फायदा भी देख रही है। बताते चले कि आम आदमी पार्टी पंजाब में मुख्य विपक्षी दल है। किसान आंदोलन में आप ने जिस तरह की भूमिका निभाई उससे भी पार्टी को फायदा होता दिख रहा है। इस बीच पंजाब कांग्रेस में चल रही लड़ाई का फायदा भी आम आदमी पार्टी जुट गई है।

आप विधायक व पंजाब के सहप्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस जिस तरह से पंजाब में लड़ रही है वह पंजाब के साथ, पंजाब के प्रशासन के साथ मजाक है। यह पंजाब के लिए अच्छा नहीं है। कांग्रेस का जाना ही पंजाब के खुशहाली का दिन लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दो दिन के पंजाब के दौरे पर आ रहे है। पंजाब के लिए बड़ी घोषणाएं करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

आकाश प्राइम: स्वदेशी तकनीक बनाती है मिसाइल को अचूक, एलएसी जैसे ठंडे इलाकों पर भी नहीं बचेंगे दुश्मन के जेट्स

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 सितम्बर 2021। जमीन से हवा में मार करने वाली (सर्फेस-टू-एयर) आकाश मिसाइलों के बेड़े में एक नई घातक मिसाइल का नाम जुड़ा है। इस नई मिसाइल का नाम आकाश ‘प्राइम’ दिया गया है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने सोमवार को ही […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान