रानी झरना पहाड़ पर फंसे चार दोस्त, जल का स्त्रोत ढूंढने निकले थे, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 13 नवंबर 2022। झरने का जल स्त्रोत ढूंढने जाना चार दोस्तों को भारी पड़ गया। रानी झरना में पिकनिक मनाने गए युवक पहाड़ के ऊपर फंस गए। इस दौरान रात हो गई और रास्ता भटकने के चलते वे नीचे लौट ही नहीं सके। किसी तरह युवकों ने डायल-112 को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीम पहुंची और सारी रात चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सर्प मित्र की टीम रविवार सुबह युवकों को लेकर लौट सकी। फिलहाल चारों युवक सुरक्षित और ठीक हैं। 

दरअसल, शहर से करीब 35 किमी दूर प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट रानी झरना है। यहां शनिवार को चार युवक दर्री के प्रगति नगर निवासी सोमत सिंह (24), खिलन कुमार मांझी ( 21),  सन्नी कुमार (23 ) और श्याम कुमार (22) पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे। चारों ने झरने के नीचे नहाया और खूब मस्ती की। इसके बाद झरने का पानी कहां से आता है, यह जानने के लिए निकल पड़े। चारों तलाश में पहाड़ के ऊपर चढ़ गए, लेकिन रात हो जाने के कारण वहीं फंस गए और नीचे नहीं उतर पाए। 

भूख-प्यास से बेहाल चारों लड़कों ने काफी प्रयास के बाद किसी तरह हेल्पलाइन नंबर डायल-112 पर संपर्क किया। इसके बाद डायल-112 की टीम झरने तक पहुंची। रात होने और पहाड़ से अंजान होने के चलते पुलिस ने सर्पमित्र संस्था की मदद मांगी। इस पर संस्था के अध्यक्ष अविनाश यादव और उनके साथी वहां पहुंच गए। सारी रात ये लोग चारों युवकों को तलाश करते रहे और सुबह किसी तरह उनके पास तक पहुंच सके। इसके बाद चारों युवकों को बचाया जा सका और उनको नीचे लेकर लौटे। 

Leave a Reply

Next Post

सौंदर्या शर्मा ने "कंट्री माफिया" में अपने किरदार को किया गुलज़ार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 14 नवंबर 2022। सौंदर्या शर्मा आने वाली सीरीज कंट्री माफिया में एक ज्वालामुखी की तरह हैं। उसने श्रृंखला में अपनी उग्र उपस्थिति के साथ दृश्य को पूरी तरह से रोशन कर दिया है और वह वहां कुछ बड़े नामों के खिलाफ है और वह मजबूती […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ