देर रात तक गहराया धर्मांतरण विवाद, दो गुट भिड़े आपस में

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 04 मार्च 2023। राजधानी रायपुर में एक बार धर्मांतरण विवाद गहराता दिख रहा है। नवा रायपुर के सेक्टर 29 में शुक्रवार रात एक मकान में धर्मांतरण मामले में भारी हंगामा हो गया है। मामले की जानकारी लगते की मौके पर हिंदू संगठन के लोग नवा रायपुर पहुंच गये।हिन्दू संगठन के लोगों के मौके पर पहुंचने के बाद जमकर हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई। जिसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा।आपको बता दें कि मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि एक वर्ग विशेष के लोगों द्वारा एक व्यक्ति गरीब व्यक्ति को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण का काम किया जा रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी नहीं कह रही है।जानकारी के मुताबिक सेक्टर-29 में शुक्रवार रात आठ बजे एक लड़की को कुछ लोग बाल खिंचकर कुठ लोग एक घर में ले जा रहे थे। लड़की जोर-जोर से चिल्ला रही थी। पड़ोस में रहने वाली एक गर्भवती महिला घटना को देखकर बुरी तरह से डर गई। इतने में महिला का पति घर से बाहर निकला और लोगों को घटना की जानकारी दी। तब लोगों ने मौके पर पहुंचकर लड़की को बर्बरतापूर्वक ले जाने का विरोध किया।इसके कुछ देर बाद जिनके ऊपर धर्मांतरण कराने का आरोप लगा है, उसके समर्थक और धर्मांतरण का विरोध करने वाले लोग आपस में भिड़ गए। फिलहाल मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर नवा रायपुर सीएसपी, टीआई सहित पुलिस बल ने पहुंचकर मामला शांत करा दिया है।

Leave a Reply

Next Post

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मैच मुंबई- गुजरात के बीच

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 मार्च 2023। विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन की शुरुआत चार मार्च (शनिवार) से हो रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस विमेंस और बेथ मूनी की कप्तानी वाली गुजरात जाएंट्स के बीच है। दोनों टीमें इस […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज