रमन सिंह मौतों पर राजनीति मत करें – मोहन मरकाम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 19 नवंबर 2020। भाजपा नेता रमनसिंह द्वारा केन्द्री में पूरे परिवार की मौत को राज्य की अर्थव्यवस्था से जोड़े जाने की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुद्दाविहीन भाजपा और रमन सिंह एक परिवार की हृदय विदारक मौत पर घृणित राजनीति कर रहे है। सारा देश जनता है कोरोना संकट के बावजूद छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था देश के अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर स्थिति में है। छत्तीसगढ़ का ग्रोथ रेट बढ़ा है, राज्य में बेरोजगारी दर में कमी आई है, जीएसटी कलेक्शन बढ़ा है। इसके विपरीत देश की अर्थव्यवस्था जरूर कमजोर हुई है। देश की जीडीपी माईनस 23 के नीचे पहुंच गयी। बेरोजगारी दर भयावह हो गयी है। नौकरियां जा रही, उद्योग धंधे तबाह हो रहे। यदि रमन सिंह को खराब आर्थिक स्थिति पर किसी को कोसना ही है तो वह केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने का साहस दिखाए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि रमन सिंह केन्द्री के मृत परिवार के घर जाकर स्तरहीन राजनीति करने के बजाय आत्म अवलोकन करें। उनके कार्यकाल में छत्तीसगढ़ के 15,000 से अधिक किसानों ने आत्महत्या कर लिया था तब वे किसी एक किसान के घर भी संवेदना व्यक्त करने क्यो नही गए थे? उनकी संवेदना क्या सत्ता रहने और जाने से जुड़ी हुई है। रमन सिंह के शासन काल में राज्य में 17 महिलाओं की मौत नशबंदी शिविर में हो गयी, रमन सिंह मुख्यमंत्री रहते उन माताओ के बच्चों के पास भी संवेदना व्यक्त करने नहीं गए थे। राज्य में जब बालोद, कवर्धा, बागबाहरा नेत्र कांड में सौ से अधिक बुजुर्गों की आंखों की रोशनी चली गयी, दर्जनों की जान गई, राजधानी रायपुर में चंद रुपयों के लिए महिलाओं के गर्भाशय निकाल लिए गए थे तब भी रमन सिंह किसी के घर संवेदना व्यक्त करने जाने का साहस नही दिखा पाए थे। सुपेबेड़ा में किडनी की बीमारी से लोग मरते रहे, रमन संवेदनशून्य बने रहे आज वे एक परिवार की दुःखद मौत पर राजनीतिक रोटी सेंकने की निंदनीय कोशिश कर रहे है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि सत्ता हाथ से निकलने के बाद खाली बैठे रमन सिंह की वास्तव में संवेदना जागृत हुई है तो उन्हें उनके कार्यकाल में आत्महत्या किए 15000 किसानों, गर्भाशय कांड की पीड़ित महिलाओं, नसबंदी कांड में मृत महिलाओं के परिजनों के घरों पर जाकर उन सभी से माफी मांगे।

Leave a Reply

Next Post

12 साल से दर्द से कराह रहा था एक युवक, सोनू सूद ने उठाया इलाज का जिम्मा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           एक्टर सोनू सूद ने एक बार फिर अपने काम से सभी का दिल जीत लिया है। एक्टर की वजह से 12 साल से दर्द से कराह रहा एक युवक अब खुशहाल जिंदगी जी पाएगा। अब वो युवक एक बार फिर सामान्य जीवन व्यतीत कर पाएगा। हाल […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप