खिताबी हार पर कोच शास्त्री का बड़ा बयान, कहा- बड़ी चीजें आसानी से नहीं मिलतीं

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

साउथम्पटन 25 जून 2021। न्यूजीलैंड ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही दुनिया को पहला टेस्ट चैंपियन मिल गया। इस हार के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। कोच शास्त्री ने कहा कि इन परिस्थितियों में जिस टीम ने बेहतर खेला, उसकी जीत हुई है और वह इस जीत की हकदार थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बड़ी चीजें आसानी से नहीं मिलतीं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘इन परिस्थितियों में अच्छी टीम ने जीत हासिल की। विश्व खिताब के लिए न्यूजीलैंड को लंबे इंतजार से इंतजार था, यह टीम जीत की हकदार थी। यह जीत इस बात का गवाह है कि बड़ी चीजें आसानी से नहीं मिलतीं। न्यूजीलैंड ने वाकई शानदार खेला।

सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम का निर्धारण एक फाइनल मैच से नहीं- कोहली

टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री के सुर में सुर मिलाते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम का निर्धारण एक फाइनल के आधार पर नहीं बल्कि ‘बेस्ट आफ थ्री फाइनल’ के जरिए होना चाहिए। फाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद कोहली ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा, ‘मैं इसका पक्षधर नहीं हूं कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम का निर्धारण एक फाइनल मैच से हो।’ उन्होंने कहा, ‘अगर टेस्ट श्रृंखला है तो तीन टेस्ट से ही पता चलता है कि किस टीम में वापसी की क्षमता है। ऐसा नहीं होता कि दो दिन अच्छा खेले और फिर आप अचानक अच्छी टेस्ट टीम नहीं हैं। मैं यह नहीं मानता।’

सही मानसिकता से खेलने वाले लोगों की दरकार

हार के बाद कोहली ने कहा, ‘टीम में सही मानसिकता से खेलने वाले लोगों को लाने की दरकार है। हम एक साल तक इंतजार नहीं कर सकते हैं। हमें इस पर चर्चा करने की जरूरत है। हमें नए सिरे से इस पर प्लान बनाना होगा। आप अगर हमारी सीमित ओवरों की टीमे को देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि हमारे पास गहराई और खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हैं। टेस्ट क्रिकेट में भी ऐसी जरूरत है।’

Leave a Reply

Next Post

इंग्लैंड दौरे से पहले चोटिल हुए इशांत शर्मा, सीधे हाथ की दो अंगुलियों में आए टांके

शेयर करे नई दिल्ली 25 जून 2021। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा चोटिल  हो गए. दरअसल मैच के दौरान इंशात ने सीधे हाथ की दो अंगुलियों में चोट लग गई थी. उनकी सर्जरी कर दी गई है जिस वजह से उनके टांके आए […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज