जसलीन मथारू के लिए रोमांटिक गाना गाते दिखे अनूप जलोटा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भजन सम्राट अनूप जलोटा और पंजाबी स‍िंगर जसलीन मथारू की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनूप जलोटा जसलीन के लिए एक रोमांटिक गाना गाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो को खुद जसलीन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जसलीन के शेयर करते ही यह वीडियो वायरल हो चुका है। इस वीडियो पर यूजर्स दोनों को लेकर काफी फनी कॉमेंट कर रहे हैं।

वीडियो में अनुप जलोट चेयर पर बैठे हुए दिख रहे हैं और उनके बगल में बैठीं जसलीन मथारू अपने बालों से खेलते हुए दिख रही हैं। वीडियो में अनूप जलोटा ‘मुझे जबसे हुआ है प्यार’ गाने की लिपसिंग करते हुए दिख रहे हैं। 

वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दोनों को लेकर अजीबो-गरीब कॉमेंट कर रहे हैं। कोई इनकी तारीफ कर रहा है तो कोई इनके एज गैप को लेकर सवाल खड़ा करता दिख रहा है। इस वीडियो के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा है कि अगर आप लोग रिलेशन में हो तो दुनिया को बताओ लेकिन यू स्टूडेंट का नाम बदनाम मत करो।

गुरु-शिष्य का है संबंध 

बता दें कि अनुप-जसलीन सलमान खान के शो  ‘बिग बॉस 12’ में आने के बाद काफी चर्चा में आ गए थे। इन दोनों ने ‘बिग बॉस’ के घर में बतौर जोड़ी के रूप में एंट्री मारी थी,जिसे देख हर कोई हैरान रह गया था। लेकिन शो से बाहर आते ही दोनों ने सफाई देते हुए हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते कहा था हमारा संबंध एक गुरु-शिष्य  का ही है। बिग बॉस के घर में हमने जो भी कुछ कहा है वह सिर्फ एक मजाक था। 

फिल्म ‘वो मेरी स्‍टूडेंट है’

जसलीन और अनूप जलोटा की जोड़ी जल्द ही फिल्म ‘वो मेरी स्‍टूडेंट है’ में नजर आने वाली है। दोनों एक साथ इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्‍यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म से जसलीन और अनूप जलोटा का फर्स्‍ट लुक सामने आ चुका है। वहीं यह फिल्म पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से नहीं हो पाई। अब यह फिल्म एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम के लिए तैयार है। 

Leave a Reply

Next Post

छोटे बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके, कोविड के खिलाफ लड़ने में बनाए रखेंगे सुरक्षा कवच

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कहा जा रहा है कि भारत में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आयी तो यह बच्चों के लिए खतरनाक होगी। ऐसे खतरे को देखते हुए बेहद जरूरी है कि हम वयस्कों के साथ ही बच्चों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दें। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप