छत्तीसगढ़ में नमी हवाओं का असर खत्म, तेज धूप और भीषण गर्मी से लोग परेशान,पारा 43 डिग्री के पार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर/बिलासपुर 01 मई 2024। छत्तीसगढ़ में तेज धूप की वजह से भीषण गर्मी पड़ रही है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश में आ रहे नमी हवाओं का असर खत्म हो चुका है। इससे मौसम शुष्क रहेगा। इससे तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलने की संभावना है। प्रदेश के आठ जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से पार है। कई जगहों पर पारा 42 और 43 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी पांच दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ाने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी हवाओं का असर छत्तीसगढ़ में खत्म हो चुका है। इससे प्रदेश में मौसम शुष्क  रहेगा। तेज दूध के साथ भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ दिनों तक ऐसे ही रहने की संभावना है। अभी मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बीते दिनों प्रदेश में एक-दो जगह पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। कटेकल्याण और जगदलपुर में बारिश होने की वजह से तापमान में थोड़ी सी गिरावट आई है। इन जगहों पर भी आज सुबह से तेज धूप निकली हुई है। प्रदेश में सबसे गर्म डोंगरगढ़ रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में सुबह से ही तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

प्रदेश में इन दिनों तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है। साथ ही अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच चुका है। डोंगरगढ़ में 43.4 डिग्री सेल्सियस, रायपुर में 42 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 41.5 डिग्री, बिलासपुर में 42.4 डिग्री, पेंड्रा रोड में 40.4 डिग्री, अंबिकापुर में 40.5 डिग्री, दुर्ग में 42.4 डिग्री और राजनांदगांव में 42 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है 

Leave a Reply

Next Post

मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने पूरे जोश के साथ तैयार है जनता : अमित शाह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 01 मई 2024। कटघोरा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरे जोश के साथ तैयार है। अमित शाह ने कहा कि, कांग्रेस […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग