400 करोड़ से एक कदम दूर एनिमल, सैम बहादुर के कलेक्शन में आया उछाल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 10 दिसंबर 2023। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की रफ्तार फिलहाल थमती हुई नहीं दिख रही है। अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी एनिमल रणबीर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बन चुकी है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने धांसू कलेक्शन कर सभी को हैरान कर दिया था। अब दूसरे वीकएंड पर एनिमल धमाल मचा रही है। वहीं, सैम बहादुर भी लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रही है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना के अभिनय की भी खूब तारीफ हो रही है। फिल्म में तृप्ति डिमरी का बोल्ड सीन भी काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड एनिमल की वजह से खतरे में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म लगातार लोगों की पहली पसंद बनी हुई है, यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर यह हर दिन नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। 

आठवें दिन फिल्म ने 22.95 करोड़ का कलेक्शन किया था। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक दूसरे शनिवार को फिल्म ने 37 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बिजनेस 398.53 करोड़ हो गया है। रविवार को यह फिल्म 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। ऐसा करने वाली यह रणबीर कपूर की पहली फिल्म होगी। वहीं, एनिमल के तूफान में सैम बहादुर भी मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वीकडेज में मजबूत पकड़ बनाने के बाद दूसरे वीकएंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। शुक्रवार को फिल्म ने तीन करोड़ 50 लाख का कारोबार किया था। 

वहीं, शनिवार को फिल्म ने उछाल लेते हुए छह करोड़ 75 लाख रुपये बटोर डाले हैं। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 49.05 करोड़ हो गई है। बता दें कि फिल्म में विक्की ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया है। इसमें सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Leave a Reply

Next Post

एस जयशंकर बोले- चीन के साथ सीमा विवाद का हमने मजबूती से जवाब दिया, हमारे लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 10 दिसंबर 2023। भारत और चीन के बीच लंबे अरसे से सीमा विवाद जारी है। सीमा विवाद के कारण दोनों देशों के बीच कई बार संघर्ष भी हो चुके हैं। इस बीच विदेश मंत्री का कहना है कि उत्तर सीमाओं पर कठिन चुनौतियां हैं। हमने […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ