एशियन गेम्स: भारत को 19वां स्वर्ण

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

निशिन, 03 अक्टूबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में एक और स्वर्ण आ गया है। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण जीत लिया है। भारत ने एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट के फाइनल में छह विकेट पर 211 रन बनाए थे। यह टी20 में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल था। भारत ने 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 2012 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 192 रन बानए थे। भारत के लिए अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाए। अभिषेक ने 28 गेंद में तीन चौके और सात छक्के की मदद से 61 रन की पारी खेली। वहीं, तिलक ने 22 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 192 रन ही बना सकी।

पाकिस्तान का 17 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 160 रन था। उन्हें आखिरी 18 गेंद में 52 रन की जरूरत थी। तब हसन नवाज और अब्दुल समद क्रीज पर थे। सुंदर ने 18वें ओवर में केवल आठ रन दिए और अब्दुल समद का विकेट लिए। आखिरी 18 गेंद में पाकिस्तान को 44 रन बनाने थे। नवाज 80 रन और साद मसूद छह रन बनाकर क्रीज पर थे। 19वां ओवर बुमराह ने किया। उन्होंने केवल 11 रन दिए। इस तरह आखिरी छह गेंद में पाकिस्तान को 33 रन की दरकार थी। शिवम दुबे गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने हसन नवाज और पाकिस्तान को केवल 13 रन बनाने दिए। आखिरी गेंद पर नवाज आउट भी हुए। नवाज शतक से चूक गए। वह 51 गेंद में 96 रन बनाए।

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार स्वर्ण जीता है। पिछली बार 2023 हांगझोउ में भी ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में स्वर्ण जीता था। वहीं, क्रिकेट में भारत ने दोनों स्वर्ण अपने नाम किए। इससे पहले महिला क्रिकेट टीम ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। महिला क्रिकेट टीम ने 2023 हांगझोउ में भी स्वर्ण जीता था।

Leave a Reply

Next Post

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

शेयर करेतनिशा मुखर्जी की वापसी को खास बनाएगी कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग मुंबई, 03 अक्टूबर 2026। अभिनेत्री तनिशा मुखर्जी करीब पाँच साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वह फिल्ममेकर कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म ‘ज़िंदगी फिर भी खूबसूरत है’ में नजर […]

You May Like

हिंगोली में तीन घंटे के भीतर दो बार लगे भूकंप के झटके....|....दवा बनाने वाली फैक्ट्री में बॉयलर फटा....|....'अलग ड्रोन फोर्स नहीं बनाएंगे': वायुसेना प्रमुख ने बताया भविष्य का प्लान....|....'अब हथियार की तरह इस्तेमाल हो रहे टैरिफ'....|....खाड़ी में तेल सप्लाई का खतरा....|....भाजपा नेता ने मां का ट्रांसफर रुकवाने डेढ़ लाख रुपये देने का लगाया आरोप....|....मुख्यमंत्री का सिंगापुर दौरा फिजूलखर्ची- कांग्रेस....|....बस्तर बाढ़ से तबाह, सरकारी मदद केवल खानापूर्ति- दीपक बैज....|....कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी....|....एशियन गेम्स: भारत को 19वां स्वर्ण