6 सितम्बर को रिलीज़ होगी फिल्म भरखमा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

लव स्टोरी के साथ दबंग पुलिस ऑफिसर रोल में दिखेंगे श्रवण सागर कल्याण

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग)

मुंबई /जयपुर 05 सितंबर 2024। राजस्थानी फिल्म भरखमा हाल ही में ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद 06 सितम्बर को रिलीज़ हो रही हैं जिसमें राजस्थानी सुपरस्टार श्रवण सागर कल्याण दबंग पुलिस ऑफिसर का रोल निभाते नजर आएंगे। भरखमा एस सागर द्वारा निर्देशित एक आगामी ड्रामा थ्रिलर फिल्म है। इसमें श्रवण सागर कल्याण, अंजलि राघव, राजवीर गुर्जर बस्सी, गरिमा कपूर, साहिल चंदेल, जितेंद्र चावड़ी, राज कसोट और विनोद पेंटर सहित अन्य कई कलाकारों ने अभिनय किया हैं। फिल्म के दो गाने मन्ने हो गयो हैं प्यार और दिल डिस्को करें भी रिलीज़ हो चुके हैं। फिल्म “भरखमा” की कहानी में नीलोफर और सागर के अमर प्रेम को दर्शाया गया है, जो इतिहास में अमर प्रेम कहानियों जैसे लैला-मजनू, शिरी-फरहाद और मूमल-महेन्द्र की तरह है। फिल्म में एक दबंग पुलिस ऑफिसर की कर्तव्यनिष्ठा और प्रेम के सच्चे स्वरूप को दिखाया गया है।

“भरखमा” दर्शकों को सिनेमा हॉल में आकर अपने सवालों के जवाब ढूंढ़ने के लिए आमंत्रित करती है, जहां वे सहनशील और अपने प्रिय सागर की कहानी देख सकते हैं। श्रवण सागर कल्याण की पहली राजस्थानी फिल्म ‘म्हारो बीरो है घनश्याम’ और बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘द हीरो अभिमन्यु’ हैं। इसके अलावा सागर ‘पटेलन’, ‘दंगल’, ‘राजू राठौड़’, ‘पगड़ी’, ‘शंखनाद’, ‘आटा साटा’ और ‘बाहुबली (राजस्थानी)’ जैसी शानदार राजस्थानी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। 

फिल्म के मुख्य अभिनेता श्रवण सागर कल्याण और अंजलि राघव ने जनता से आह्वान किया की “फिल्म भरखमा 06 सितम्बर को पेन इंडिया रिलीज़ हो रही हैं।अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर जरूर देखें। “

Leave a Reply

Next Post

'बेटी की शव के साथ पुलिस ने की रिश्वत की पेशकश'; कोलकाता कांड में डॉक्टर के परिजन का संगीन आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 05 सितंबर 2024। कोलकाता के अस्पताल में महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्याकांड का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। चिकित्सकों के साथ आमजन भी जोर-शोर से इसे लेकर किए जा रहे आंदोलन में हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच, ट्रेनी डॉक्टर के माता-पिता […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड