लखनऊ अग्निकांड: 15 बच्चों की मौत से दहला प्रदेश, योगी सरकार का कड़ा एक्शन; बिल्डिंग मालिक गिरफ्तार, 4 सस्पेंड

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 23 जून 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार दोपहर हुए एक भीषण अग्निकांड ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। एक तीन मंजिला इमारत में चल रहे एनीमेशन कोचिंग सेंटर में लगी इस भीषण आग में अब तक 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है।

जान बचाने के लिए ऊंचाई से कूदे मासूम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग ने देखते ही देखते इतना विकराल रूप ले लिया कि कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे बच्चों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। जान बचाने के लिए कुछ लोग इमारत की ऊंचाई से नीचे कूद गए, जबकि कुछ ने पाइप के सहारे उतरकर अपनी जान बचाई। केजीएमयू की कुलपति प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद ने पुष्टि की है कि अस्पताल लाए गए 15 लोग मृत अवस्था में थे। वर्तमान में दो घायलों का इलाज चल रहा है, जिनमें से एक की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है।

मुख्यमंत्री ने रद्द किए दौरे, मुआवजे का ऐलान
हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंगलवार के हाथरस और आगरा के दौरे रद्द कर दिए हैं। उन्होंने एक उच्चस्तरीय बैठक कर राहत कार्यों की समीक्षा की और मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

SIT करेगी जांच, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस पूरे मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात और एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार की यह टीम 7 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। शुरुआती जांच में फायर सेफ्टी मानकों की गंभीर अनदेखी की बात सामने आ रही है।

बिल्डिंग मालिक और संचालक गिरफ्तार, अधिकारियों पर गिरी गाज
पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए बिल्डिंग मालिक रामकृष्ण उपाध्याय, वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला और कोचिंग सेंटर संचालक तुषार कृष्णा जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं, प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही बरतने वाले चार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित होने वालों में एक्सईएन गौरव कुमार, एफएसएसओ कमलेन्द्र कुमार सिंह, एई अनिल कुमार और जेई प्रमोद पांडे शामिल हैं। इस हादसे ने एक बार फिर शहर के कोचिंग संस्थानों और व्यावसायिक इमारतों में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Next Post

लखनऊ अग्निकांड: जांच के लिए पहुंची एसआईटी की टीम, फोरेंसिक के सदस्यों ने सील की इमारत; जांच शुरू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 23 जून 2026। लखनऊ अग्निकांड की जांच शुरू हो चुकी है। घटना के बाद मंगलवार को एसआईटी के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है। फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए पूरी इमारत को सील कर दिया है। टीम अंदर से सबूत जुटा रही […]

You May Like

निर्यातकों से धोखाधड़ी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 18 लोग गिरफ्तार; 20 फोन, 35 सिम बरामद....|....कोलकाता हादसा: विधानसभा में बोले सीएम- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगा मुआवजा....|....वेनेजुएला में भूकंप से तबाही, हजारों मौतों की आशंका; भारत करेगा हर संभव मदद....|....पीएम मोदी ने कलकत्ता गोदाम हादसे का संज्ञान लिया: मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हुई, मुआवजे का भी एलान....|....डिजिटल अरेस्ट घोटाले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 16 राज्यों में 80 ठिकानों पर छापेमारी....|....सरकार स्मार्ट मीटर वापस ले - कांग्रेस....|....साय सरकार ने ढाई साल में कांग्रेस की 20 योजनाओं को बंद किया और 10 योजनाओं का नाम बदला - दीपक बैज....|....अब आईपीओ के जरिए नई उड़ान भरेगी नैक पैकेजिंग....|....अथर्वा पॉलीप्लास्ट की बड़ी छलांग, 30 जून से खुलेगा इश्यू....|....हादसों का मंज़र व्यवस्था की लापरवाही