नाबालिग किशोरी का अवैध गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बिलासपुर, 16 नवंबर 2026। पुलिस ने नाबालिग किशोरी का नियम विरुद्ध तरीके से गर्भपात कराने के मामले में एक महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर ने शासन से आवश्यक अनुमति लिए बिना ही नाबालिग का अबॉर्शन किया था। पुलिस इस मामले में पहले ही पीड़िता का शोषण करने वाले मुख्य आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में साक्ष्य मिलने के बाद अब डॉक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार तोरवा थाना क्षेत्र के निवासी आरोपी ने नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया था। इसके बाद आरोपी ने महिला डॉक्टर के सहयोग से किशोरी का गर्भपात कराया। डॉक्टर को किशोरी के नाबालिग होने की पूरी जानकारी थी, इसके बावजूद आवश्यक शासकीय अनुमति के बिना ही अबॉर्शन की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।

पीड़िता की शिकायत और मामले की जांच के दौरान तोरवा थाना पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने सबसे पहले किशोरी का दैहिक शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और मेडिकल साक्ष्यों का गहनता से विश्लेषण किया।

जांच आगे बढ़ने पर अबॉर्शन कराने में महिला डॉक्टर की सीधी भूमिका उजागर हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि डॉक्टर ने किशोरी के नाबालिग होने का तथ्य जानते हुए भी बिना अनुमति गर्भपात किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला डॉक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। 

Leave a Reply

Next Post

रायपुर में रिटायर्ड रेलकर्मी से 7.49 लाख की ठगी

शेयर करेपेंशन अपडेट कराने का झांसा देकर वारदात छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 16 नवंबर 2026। रायपुर में साइबर ठगों ने पेंशन से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कराने का झांसा देकर रिटायर्ड रेलकर्मी के खाते से 7 लाख 49 हजार 783 रुपए पार कर दिए। आरोपी ने खुद को DRM ऑफिस का कर्मचारी […]

You May Like

रायपुर में रिटायर्ड रेलकर्मी से 7.49 लाख की ठगी....|....नाबालिग किशोरी का अवैध गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार....|....फेसबुक-इंस्टाग्राम भी नशे की तरह....|....रात को चुराई बाइक, सुबह पुलिस ने निकाल दिया जुलूस!....|....एमपी में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार: 16 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे....|....छह लाख के जापानी फल गबन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार....|....द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट बंद....|....छठ महापर्व: श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य....|....संतकबीरनगर में किसानों पर बरसाईं गोलियां....|....कुदरत भी नहीं चाहती कि आदिवासी विरोधी भाजपा के फर्जी इवेंट में उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल हों, इसलिए नहीं पहुंचे नितिन नबीन -दीपक बैज