प्रधानमंत्री जी, आपकी कथनी-करनी में अंतर देख रहा देश… बिलकिस बानो गैंगरेप केस पर बोले राहुल गांधी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 17 अगस्त 2022। गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो से गैंगरेप के दोषियों को रिहा करने वाले प्रकरण पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पीएम जी पूरा देश आपकी कथनी और करनी में अंतर देख रहा है। महिला से बलात्कार और उसकी तीन साल की बच्ची की हत्या करने वालों को आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान रिहा किया गया। बिलकिस बानो से गैंगरेप के दोषियों को 15 अगस्त के दिन रिहा करने वाले प्रकरण पर देशभर में आक्रोश है। तमाम विपक्षी पार्टियां चुनाव से पहले इसे भाजपा के स्टंट के रूप में देख रही है। विपक्षी पार्टियों ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इससे पता लगता है कि भाजपा क्या सोचती है। अब इस मामले में कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने भी निशाना साधा है। 

बुधवार को अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। ट्वीट किया, “5 महीने की गर्भवती महिला से बलात्कार और उनकी 3 साल की बच्ची की हत्या करने वालों को ‘आज़ादी के अमृत महोत्सव’ के दौरान रिहा किया गया।”

राहुल गांधी आगे लिखते हैं, “नारी शक्ति की झूठी बातें करने वाले देश की महिलाओं को क्या संदेश दे रहे हैं? प्रधानमंत्री जी, पूरा देश आपकी कथनी और करनी में अंतर देख रहा है।

गौरतलब है कि 15 अगस्त को गुजरात सरकार के आदेश पर बिलकिस बानो से गैंगरेप के 11 दोषियों को रिहा किया गया। जब वे जेल से बाहर आ रहे थे उनका फूल-माला और मिठाईयों से स्वागत किया गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। ये लोग गुजरात दंगा 2002 के दौरान बिलकिस बानो से गैंगरेप के दोषी हैं। इन्होंने गैंगरेप से पहले बानो के परिवार के सात लोगों की हत्या की थी। जिसमें बानो की तीन साल की बच्ची भी शामिल थी। जिन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा के साथ रोहिंग्या शरणार्थियों को फ्लैट देगी केंद्र सरकार, AAP ने किया विरोध

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 17 अगस्त 2022। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप पुरी ने बुधवार को कहा है कि केंद्र सरकार ने मदनपुर खादर में टेंट में रहने वाले लगभग 1,100 रोहिंग्याओं को बुनियादी सुविधा और चौबीसों घंटे सुरक्षा के साथ फ्लैट उपलब्ध कराने की […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग